घूमने का है शौक, लेकिन बजट है टाइट? मात्र 10 हजार रुपये में एक्सप्लोर करें देश की ये खूबसूरत जगहें
सीमित बजट में भारत घूमने के शौकीनों के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप मात्र 10 हजार रुपये में शानदार अनुभव ले सकते हैं।

कम बजट में करें इन सुंदर जगहों की सैर (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं, लेकिन आपका बजट काफी सीमित है, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है। दरअसल, भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें भी हैं, जिन्हें आप 10 हजार के बजट में भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
ये जगहें बेहद खूबसूरत हैं और घूमने-फिरने के लिए यहां पर काफी चीजें भी हैं। आइए जानें भारत की किन जगहों पर 10 हजार के बजट में वेकेशन के लिए जा सकते हैं।
जयपुर, राजस्थान
अपने शाही अंदाज और ऐतिहासिक किलों के लिए जाना जाने वाला जयपुर इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। यहां आप आमेर का किला, हवा महल, नाहरगढ़ फोर्ट, सिटी पैलेस और जयपुर के बाजार एक्सप्लोर कर सकते हैं।
पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर में आपको एक हजार के अंदर में कई अच्छे हॉस्टल या होमस्टे मिल जाएंगे, जिससे आपकी जेब पर बहुत दबाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, ऑटो रिक्शा या लोकल बसों से आप आस-पास की जगहों पर आसानी से घूम सकते हैं। खान-पान में भी आपको कम बजट में काफी अच्छा खाना मिल जाएगा।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश
दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक माना जाने वाला वाराणसी अपनी अध्यात्मिक शांति और संस्कृति के लिए जाना जाता है। काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती, अस्सी घाट की बोट राइड और सारनाथ यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
यहां आपको 500-700 रुपए प्रति रात में धर्मशाला या गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाएंगे। बनारस का स्ट्रीट फूड काफी स्वादिष्ट होता है, जो बहुत महंगा भी नहीं होता। इसके अलावा, यहां आपको काफी कम दाम में अच्छा खाना मिल जाएगा।
ऋषिकेश, उत्तराखंड
गंगा नदी के तट के बसा ऋषिकेश अध्यात्म और थ्रिल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। राम झूला, लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट की आरती, नीलकंठ महादेव और वॉटरफॉल ट्रेक ऋषिकेश के प्रमुख आकर्षण हैं। यहां आपको एक हजार रुपए के अंदर अच्छे होस्टल रूम मिल जाएंगे।
साथ ही, खाना-पानी भी काफी अफॉर्डेबल रेट पर मिल जाएगा। ऋषिकेश की रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज में आपको थोड़े पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, लेकिन इसमें भी आपको काफी ऑप्शन मिल जाएंगे।
पुडुचेरी
अगर आप भारत में रहते हुए फ्रेंच आर्किटेक्चर को देखना चाहते हैं, तो आप पुडुचेरी का रुख कर सकते हैं। यहां के खूबसूरत बीच, ऑरोविले, फ्रेंच क्वार्टर और पैराडाइज बीच देखने लायक जगहें हैं।
यहां भी आपको काफी अच्छे रेट्स पर गेस्ट हाउस मिल जाएंगे और खाने-पीने के लिए आप यहां के स्ट्रीट फूड्स और बेकरी ट्राई कर सकते हैं। आस-पास की जगहों को घूमने के लिए आप यहां स्कूटर रेंट करके घूम सकते हैं।
नैनीताल, उत्तराखंड
पहाड़ों के बीच सुकून के पल बिताने के लिए नैनीताल बेहतरीन जगह है। नैन झील, नैना देवी मंदिर और मॉल रोड जैसी जगहें आप यहां देख सकते हैं।
यहां आपको 800-1000 रुपए प्रति रात में आपको कई होटल्स मिल जाएंगे और खाने-पीने के लिए आप लोकल रेस्टोरेंट्स ट्राई कर सकते हैं, जहां आपको सस्ते दामों में अच्छा खाना मिल जाएगा।
