Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड बंद का दिखने लगा असर, रांची में 35 से ज्यादा स्कूलों में आज नहीं होंगी कक्षाएं; देखें पूरी सूची  

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 09:19 AM (GMT+05:30)

    भाजपा के झारखंड बंद के आह्वान के कारण मंगलवार को राजधानी रांची के अधिकांश निजी स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को इसकी सूचना दे दी है, जि ...और पढ़ें

    भाजपा के झारखंड बंद के कारण स्कूल बंद।

    भाजपा के झारखंड बंद के कारण स्कूल बंद।

    HighLights

    1. भाजपा के झारखंड बंद के कारण स्कूल बंद।

    2. रांची के अधिकांश निजी स्कूलों ने लिया यह निर्णय।

    जागरण संवाददाता, रांची। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को झारखंड बंद के आह्वान के बाद राजधानी रांची के अधिकांश निजी स्कूलों ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।

    स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बंद के कारण मंगलवार को इन स्कूलों में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।

    रांची में बंद रहने वाले प्रमुख स्कूल के नाम

    • डीपीएस
    • लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल
    • जेवीएम श्यामली
    • सरस्वती शिशु विद्या मंदिर
    • कैंब्रियन स्कूल
    • ऑक्सफोर्ड स्कूल
    • सच्चिदानंद स्कूल
    • शारदा ग्लोबल स्कूल
    • मेरे नन्हे कदम स्कूल
    • ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल
    • चिरंजीव पब्लिक स्कूल
    • मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल
    • गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल
    • सरला बिरला पब्लिक स्कूल
    • श्रद्धानंद बाल मंदिर स्कूल
    • सेवनथ स्टार एकेडमी
    • संत माइकल स्कूल
    • स्टेप बाय स्टेप स्कूल
    • ब्रिजफोर्ड स्कूल
    • टेंडर हार्ट स्कूल
    • ओडीएम सफायर स्कूल
    • डीएवी नंदराज बरियातू
    • संत माइकल प्ले स्कूल
    • जी एंड एच स्कूल
    • सेंट्रल एकेडमी
    • लाला लाजपत राय स्कूल
    • नोवल किड्स प्ले स्कूल
    • यूरो किड्स मोरहाबादी एवं कांके
    • ड्रीमर डेन प्री स्कूल
    • कोलकाता पब्लिक स्कूल
    • सृजन वैली स्कूल
    • ईस्ट प्वाइंट स्कूल
    • सेंट थामस स्कूल
    • डीएवी बरियातू
    • डीएवी गांधीनगर
    • एसआर डीएवी

     

    बता दें कि, JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर रांची में छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे।

    इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके अलावा उनपर लाठीचार्ज भी किया गया। जिसके विरोध में बीजेपी ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बंद की घोषणा की।

    यह भी पढ़ें- झारखंड बंद: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता, टायर जलाया

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Student Protest LIVE: रांची के हरमू चौक पर सड़क पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता, टायर जलाकर किया प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें- Ranchi Protest: दूसरे जिलों से आए छात्रों की घर वापसी के लिए प्रशासन ने की खास व्यवस्था, जारी किया हेल्पलाइन नंबर