Jharkhand Band LIVE: रांची में छात्रों ने निकाला मौन मार्च, ABVP के 50 से ज्यादा सदस्यों को पुलिस ने किया डिटेन
Jharkhand Student Protest LIVE Updates: सोमवार को विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज बीजेपी ने झारखंड बंद का आह्वान किया ...और पढ़ें

झारखंड में आंदोलन का 18वां दिन।
डिजिटल डेस्क, रांची।Ranchi Student Protest LIVE News: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों का विधानसभा मार्च काफी हंगामेदार रहा। मार्च के दौरान जब छात्रों ने विधानसभा घेराव की कोशिश की और पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दी। जिस पर अब राजनीति तेज हो गई है।