Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi Protest: दूसरे जिलों से आए छात्रों की घर वापसी के लिए प्रशासन ने की खास व्यवस्था, जारी किया हेल्पलाइन नंबर  

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:16 AM (GMT+05:30)

    रांची जिला प्रशासन ने छात्र आंदोलन में शामिल होने आए दूसरे जिलों के छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए परिवहन व्यवस्था की है। छात्रों की सुविधा के लिए र ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची में छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से आए छात्रों की सुविधा और सुरक्षित वापसी को लेकर जिला प्रशासन ने पहल की है। आंदोलन में शामिल होने के बाद अपने-अपने जिलों को लौटने वाले छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से परिवहन की व्यवस्था की गई है।

    जिला प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सामूहिक रूप से नजदीकी जिलों की ओर जाने वाले छात्रों के लिए आवश्यकतानुसार परिवहन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि दूसरे जिलों से आए किसी भी छात्र को घर लौटने के लिए अकेले या असहाय होकर भटकना न पड़े।

    छात्रों की सुविधा और आवश्यक सहायता के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 9162738438 जारी किया है। दूसरे जिलों से आए छात्र परिवहन संबंधी सहायता के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर छात्रों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

    जिला प्रशासन ने कहा है कि छात्रों की सुरक्षा, सुविधा और सकुशल घर वापसी प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी छात्र को स्वयं को अकेला नहीं समझना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन से संपर्क करने पर हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    जिला प्रशासन की ओर से छात्रों से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से अपने घरों की ओर लौटें। किसी भी प्रकार की आवश्यकता अथवा परिवहन संबंधी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9162738438 पर संपर्क करें। 

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Student Protest LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज झारखंड बंद, बीजेपी का सुबह 8 से रात 11 बजे तक प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें- सात प्रतिशत प्लॉट और 64.7% मुआवजे की मांग, जेवर में यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना जारी

    यह भी पढ़ें- BJP के झारखंड बंद को लेकर हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, 3000 जवान तैनात, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर