Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड बंद: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता, रांची में कई जगह टायर जलाया

    By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:08 AM (IST)

    रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने आज 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा कार्यकर्ता हरमू चौक पर टायर जलाकर प्रदर्शन ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद बुलाया।

    2. हरमू चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची में हुए छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी ने आज यानी 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बंद की घोषणा की।

    बीजेपी ने सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है. झारखंड बंद का असर अब राजधानी के कई इलाकों में दिखने लगा है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता रांची के हरमू चौक पर टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे है।

    कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई गेट के पास बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर टायर जलाया, जबकि न्यूक्लियस मॉल के पास भी टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया।

    nucleus mall

    kanke road

    जेपी मार्केट और धुर्वा बस स्टैंड में बंद समर्थकों ने दुकानदारों से दुकानें बंद कराईं। साथ ही अरगोड़ा चौक पर समर्थक सड़क पर बैठ गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं सेक्टर-3 में साप्ताहिक शालीमार बाजार लगा, लेकिन बाहर से आने वाले दुकानदारों की संख्या कम रही।

    खबरें और भी

    बता दें कि, JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर रांची में छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे।

    इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके अलावा उनपर लाठीचार्ज भी किया गया।

    हाई अलर्ट पर रांची पुलिस

    झारखंड बंद के एलान के बाद रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। बंद के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस की ओर से संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

    रांची पुलिस की नजर खास तौर पर जयपाल सिंह स्टेडियम में मौजूद छात्रों पर भी है। पुलिस को आशंका है कि बंद के दौरान छात्र आंदोलन को लेकर शहर में कहीं भी स्थिति बिगड़ सकती है। इसे देखते हुए जयपाल सिंह स्टेडियम से लेकर विधानसभा तक सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गई है।

    पुलिसकर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों और संभावित प्रदर्शन स्थलों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। 

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Student Protest LIVE: रांची के हरमू चौक पर सड़क पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता, टायर जलाकर किया प्रदर्शन