Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सात प्रतिशत प्लॉट और 64.7% मुआवजे की मांग, जेवर में यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना जारी

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 07:15 AM (IST)

    दयानतपुर के किसान यमुना प्राधिकरण से 7% आवासीय प्लॉट और 64.7% अतिरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर हैं। उन्होंने भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से संप ...और पढ़ें

    जेवर के दयानतपुर गांव में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान। जागरण

    जेवर के दयानतपुर गांव में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान। जागरण

    जागरण संवाददाता, (जेवर) ग्रेटर नोएडा। दयानतपुर गांव में यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसान सात प्रतिशत आवासीय प्लाट और 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना लगातार जारी है।

    किसानों ने राकेश टिकैत से साधा संपर्क

    आंदोलन को आगे बढ़ाने और आगामी रणनीति तय करने के लिए किसानों ने सोमवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता किसान नेता राकेश टिकैत से फोन कर संपर्क किया है। किसानों ने अपनी मांगों और धरने की मौजूदा स्थिति से उन्हें अवगत कराया। किसानों ने बताया कि उन्होंने किसानों को अपनी मांगों को मजबूती से उठाते हुए धरना जारी रखने और किसानों के साथ न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

    धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से प्राधिकरण के समक्ष आवाज उठाई है, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं निकलने के कारण धरना जारी रखना पड़ रहा है।

    किसानों का कहना है कि उनकी मांगों पर जब तक सकारात्मक निर्णय नही होता तब तक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों द्वारा संपर्क किए जाने पर राकेश टिकैत ने उन्हें धरना जारी रखने की सलाह दी है। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने को कहा।

    टिकैत से बातचीत के बाद किसानों में आंदोलन को लेकर उत्साह बढ़ा है। अब किसान आगे की रणनीति को लेकर जल्द निर्णय लेने की तैयारी में हैं। इस मौके पर राकेश कुमार, वीरपाल, रूप सिंह, नेकराम सिंह, ओमवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, दीवान चौधरी, पूरन चौधरी, चरन सिंह, मेघराज, राजाराम आदि किसान मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी होगी और मजबूत, 74.5 किमी का गंगा लिंक एक्सप्रेसवे जल्द होगा शुरू

    खबरें और भी