Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आपने चेक किया अपना नाम? SIR झारखंड में 66% प्रपत्र डिजिटाइज्ड, शहरी क्षेत्रों में आज भी लगेगा कैंप

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 10:06 AM (IST)

    राज्य में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में 97.77% मतदाताओं को गणना प्रपत्र मिले, जिनमें से 66% डिजिटाइज्ड हो चुके हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने श ...और पढ़ें

    20 जुलाई को भी शहरी क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा कैंप, बीएलओ रहेंगे उपलब्ध।

    20 जुलाई को भी शहरी क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा कैंप, बीएलओ रहेंगे उपलब्ध।

    HighLights

    1. 97.77% मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए।

    2. 66% मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड हो चुके हैं।

    3. झारखंड के शहरी क्षेत्रों में आज भी लगेंगे विशेष कैंप।

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अबतक 97.77 प्रतिशत मतदाताओं को बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं, 66 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड कर दिए गए हैं।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उन सभी मतदाताओं से शीघ्र गणना प्रपत्र बीएलओ को सौंपने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक गणना प्रपत्र भरकर तथा हस्ताक्षर कर नहीं सौंपा है। गणना प्रपत्र नहीं भरनेवाले अधिसंख्य मतदाता शहरी क्षेत्रों के हैं, जहां के मतदान केंद्रों पर इसके लिए शिविर आयोजित की जा रही है।

    शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर सोमवार को भी शिविर लगाई जाएगी, जिसमें मतदाता बीएलओ को गणना प्रपत्र भरकर सौंप सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एक सहभागी प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक स्टेकहोल्डर के सहयोग की अपेक्षा है।

    उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में एएसडीडीएफ (अब्सेंट, स्थानांतरित, डेथ, डुप्लीकेट, फारेनर्स) सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 22 जुलाई को बीएलओ एवं बीएलए–2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा।

    वैसे मतदाता जो अपना फार्म भरकर एवं हस्ताक्षर कर अपने बीएलओ को जमा करेंगें, केवल उनका ही नाम पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारुप मतदाता सूची में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि अभी भी शहरी मतदाताओं के द्वारा गणना प्रपत्र भरकर जमा करने की गति धीमी है।

    खबरें और भी

    इसे गति देने एवं अधिक से अधिक बचे हुए मतदाताओं को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा और शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को राज्य के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

    विवरण द्वारा नाम खोजने की प्रक्रिया

    • वेबसाइट खोलें: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ceo.jharkhand.gov.in लिंक पर जाएं।
    • लिंक का चयन करें: होमपेज पर "Search Your Name in Last SIR" (पिछले एसआईआर की मतदाता सूची में नाम खोजें) वाले विकल्प पर क्लिक करें।
    • क्षेत्र चुनें: अपने जिला (District) और विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituency) का चयन करें।
    • जानकारी भरें: बॉक्स में अपना नाम और अपने किसी रिश्तेदार (जैसे पिता या पति) का नाम दर्ज करें।
    • कैप्चा कोड डालें: स्क्रीन पर दिख रहा सुरक्षा कोड (Captcha) दर्ज करें।
    • खोजें: "Show" या "Search" बटन पर क्लिक करते ही आपकी पुरानी चुनावी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
    • बूथ या क्रमांक संख्या से खोजने की प्रक्रिया: आप वेबसाइट पर जाकर अपने बूथ नंबर (Booth Number) और क्रमांक संख्या (Serial Number) का उपयोग करके भी नाम ढूंढ सकते हैं। परिणाम सूची में आपके मकान नंबर (House Number) पर क्लिक करने से उस घर में पंजीकृत सभी सदस्यों के नाम दिखाई दे जाएंगे।
    • पूरे बूथ की वोटर लिस्ट PDF डाउनलोड करना: CEO Jharkhand Portal पर जाएं। "Electoral Roll" लिंक पर क्लिक करें। अपने जिले, विधानसभा क्षेत्र और संबंधित बूथ (Part Number) का चयन करें। कैप्चा कोड भरकर "OK" पर क्लिक करें, जिससे उस बूथ की पूरी मतदाता सूची PDF फॉर्मेट डाउनलोड हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में वोटर लिस्ट में नाम पक्का करने का आखिरी मौका, 18 और 20 जुलाई को मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप

    यह भी पढ़ें- SIR Jharkhand: आठ जिलों में 50% प्रपत्र डिजिटलाइज्ड, सिमडेगा-कोडरमा सबसे आगे; सभी BLO को प्रोत्साहन राशि

    यह भी पढ़ें- SIR Jharkhand: छह विधानसभा क्षेत्रों में शत-प्रतिशत मतदाताओं को मिल गए प्रपत्र, नहीं लगेगा कोई कैंप

    यह भी पढ़ें- झारखंड एसआईआर: 22 जुलाई को एएसडीडी सूची पर होगा अंतिम फैसला, 5 अगस्त को आएगी प्रारूप सूची