Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में वोटर लिस्ट में नाम पक्का करने का आखिरी मौका, 18 और 20 जुलाई को मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 09:30 PM (IST)

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतदाता इन्यूमरेशन फार्म में त्रुटि होने पर बीएलओ सहायता करेंगे। रांची में 18 और 20 जुलाई को विशेष क ...और पढ़ें

    22 जुलाई को बीएलओ एवं बीएलए–2 की बैठक में एएसडीडीएफ सूची को दिया जाएगा अंतिम रूप।

    22 जुलाई को बीएलओ एवं बीएलए–2 की बैठक में एएसडीडीएफ सूची को दिया जाएगा अंतिम रूप।

    HighLights

    1. बीएलओ करेंगे मतदाता इन्यूमरेशन फार्म त्रुटि सुधार में सहायता।

    2. रांची में 18 और 20 जुलाई को लगेंगे विशेष कैंप।

    3. 22 जुलाई को एएसडीडीएफ सूची को दिया जाएगा अंतिम रूप।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता इन्यूमरेशन फार्म भरने में त्रुटि होने पर बीएलओ सुधारने में सहायता करेंगे। आज (18 जुलाई) व 20 जुलाई को शहरी क्षेत्र के मतदाताओं की सहायता के लिए सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।

    22 जुलाई को बीएलओ व बीएलए-2 की बैठक में एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड, डुप्लिकेट, फार्नर (एएसडीडीएफ) सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। उसका प्रकाशन पांच अगस्त को मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन के साथ किया जाएगा। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 से मतदाताओं के भरे हुए इन्यूमरेशन फार्म को जमा करने में सहयोग करने को कहा है।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि राज्य में बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर लगभग 97 प्रतिशत मतदाताओं को इन्यूमरेशन फार्म उपलब्ध कराने का कार्य समय पर पूरा कर लिया गया है।

    अब केवल वही मतदाता बचे हैं, जो एएसडीडीएफ सूची के अंतर्गत आ सकते हैं, मतदान केंद्र क्षेत्र से दूर रहने के कारण फार्म जमा नहीं कर पाए हैं या फिर किसी अन्य कारणवश जिन्हें अब तक फार्म प्राप्त नहीं हुआ है।

    राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से अनुरोध किया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर अपना भरा हुआ और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फार्म हर हाल में वापस जमा कर दें, ताकि इनके डिजिटलाइजेशन का कार्य ससमय पूरा किया जा सके।

    खबरें और भी

    ईसीआइएनईटी पर डाउनलोड कर सकते हैं फार्म

    मतदाता अपना इन्यूमरेशन फार्म नागरिक अधिकारिक वोटर्स सर्विस पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल पर ईसीआइएनईटी एप डाउनलोड कर भर सकते हैं। इस एप के माध्यम से आनलाइन फार्म भरने के लिए मतदाताओं को एप ओपन कर वोटर रजिस्ट्रेशन फार्म मेनू में जाना होगा और एसआइआर 2026 फिल इन्यूमरेशन फार्म आनलाइन पर क्लिक करना होगा।

    इसके बाद अपने मोबाइल नंबर व ओटीपी के माध्यम से लागइन कर अपना मतदाता पहचान पत्र क्रमांक दर्ज करना होगा और राज्य का चयन करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर आंशिक रूप से भरा हुआ फार्म दिखाई देगा, जिसमें अन्य सभी जरूरी जानकारियां भरकर व फोटो अपडेट करके प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होगा।

    अंत में प्रमाणीकरण के लिए ओटीपी आधारित ई-साइन के माध्यम से इसे सत्यापित करना होगा। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर कंफर्मेशन का मैसेज आ जाएगा। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने वाले सभी मतदाताओं के नाम पांच अगस्त 2026 को मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन में प्रकाशित किए जाएंगे।