45 की उम्र में सुपर फिट 'मॉम' बनीं Shweta Tiwari, जिम लुक से हिला डाला इंटरनेट
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी का नाम इन दिनों उनके जिम लुक को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

श्वेता तिवारी जिम लुक (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
HighLights
जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं श्वेता
इंटरनेट पर वायरल हुआ जिम लुक
45 की उम्र में सुपर फिट हैं टीवी एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्रियों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें श्वेता तिवारी का नाम भी शामिल होता है। बेशक श्वेता अब टीवी शोज में नजर नहीं आती हैं, लेकिन बड़े पर्दे और ओटीटी पर एक्ट्रेस ने अपना दबदबा कायम कर रखा है।
आए दिन अपने हॉट फोटो और वीडियो को लेकर चर्चा में बनी रहने वालीं श्वेता फिलहाल अपने जिम लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी के जिम सेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिन्होंने इंटरनेट का तापमान हाई कर दिया है।
सुपर फिट मॉम श्वेता तिवारी
हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जिम वर्क आउट सेशन का एक लेटेल्ट ब्लॉग वीडियो शेयर किया है। इस ब्लॉग में श्वेता स्काई ब्लू कलर की जिम आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक बेहद हॉट लग रहा है।
यह भी पढ़ें- Palak Tiwari को क्रेडिट लेने का नहीं है शौक, लाइफ में सिर्फ तीन लोगों को मान्यता देती हैं Lukkhe एक्ट्रेस

45 साल की उम्र में श्वेता तिवारी कितनी ज्यादा हॉट और बोल्ड हैं, उसका अंदाजा आप उनकी इन फोटोज और देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। इसके अलावा उन्हें तमाम यूजर्स सुपर फिट मॉम भी कह रहे हैं। दरअशल श्वेता तिवारी दो बच्चों की मां हैं, जिनमें बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी के अलावा बेटे रियांस का नाम शामिल है।
-1779019189862.jpg)
श्वेता तिवारी के इस अंदाज और गॉर्जियस लुक को देखकर कोई भी ये नहीं कह सकता कि वह दो बच्चों की मां हैं। ये उनकी बेबाक खूबसूरती और हॉटनेस का कमाल है कि श्वेता तिवारी आज भी नई-नई एक्ट्रेसेज पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही हैं।

खुद मेंटेन रखने के लिए श्वेता जिम में कितना पसीना बहाती हैं, उसका अंदाजा उनके जिम वीडियो को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर उनके ये फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
श्वेता तिवारी की अगली फिल्म
जैसा की आपको बताया कि अब श्वेता तिवारी बड़े पर्दे और ओटीटी पर बतौर एक्ट्रेस नजर आती हैं। बात की जाए श्वेता की अपकमिंग फिल्म की तरफ तो उसका नाम वन (VVAN) है। जिसमें अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मौजूद हैं। ये मूवी इसी साल अगस्त के महीने में थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।
