विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कसौटी जिंदगी की' में 'अनुराग बासु' को मौत के घाट उतारने वालीं 'अपर्णा' याद हैं? एक सीन पर रोया था पूरा देश

Published: Sat, 09 May 2026 07:34 PM (IST)

श्वेता तिवारी का फेमस शो कसौटी जिंदगी की (Kasautii Zindagii Kay) में अपर्णा का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अब कहां हैं, जानिए उनके बारे में।

कहां हैं कसौटी जिंदगी की शो की अपर्णा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

कहां हैं कसौटी जिंदगी की शो की अपर्णा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2000 से 2010 के बीच कई ऐसे डेली सोप (Daily Soap) आए जो कल्ट बन गए। इनमें से एक था 'कसौटी जिंदगी की' (Kasautii Zindagii Kay)। 

'कसौटी जिंदगी की' लॉन्गेस्ट रनिंग टीवी सीरियल्स में से एक था जो आज भी क्लासिक कल्ट सीरियल्स में गिना जाता है। एकता कपूर के इस डेली सोप के सभी किरदार घर-घर में मशहूर हो गए थे। 

अपर्णा का कैरेक्टर था सबसे मशहूर

चाहे प्रेरणा (श्वेता तिवारी) हो, अनुराग बसु (सीजेन खान) हो, कोमोलिका (उर्वशी ढोलकिया) हो या फिर ऋषभ बजाज (रोनित रॉय)... 'कसौटी जिंदगी की' के सभी किरदार बहुत स्ट्रॉन्ग दिखाए गए थे। सभी ने आम जनता के बीच अपनी पहचान बना ली थी। इन्हीं में एक किरदार था अपर्णा का जिसे गीतांजलि टिकेकर (Geetanjali Tikekar) ने निभाया था।

सबसे खतरनाक विलेन बनकर उभरी थीं एक्ट्रेस

अपर्णा, 'कसौटी जिंदगी की' में अनुराग बसु की तीसरी पत्नी की भूमिका में थीं। सीरियल में वह कोमोलिका की तरह सबसे बड़ी खलनायिका बनकर उभरी थीं। उनका ग्रे कैरेक्टर छा गया था। सीरियल में उनका एक एपिसोड, आज भी टीवी के इतिहास में सबसे ज्यादा देखने जाने वाले एपिसोड्स में से एक था जिस पर पूरा देश रोया था।

अनुराग बसु को मारने वाला सीन था सबसे भावुक

यह सीन था अनुराग बसु को मौत के घाट उतारने वाला। अपर्णा करवा चौथ की रात को चाकू से अनुराग पर खंजर से वार करती है और उसे लगभग मार ही डालती है। हालांकि, अपर्णा का पहला पति देबु उसे बचा लेता है। इसका खुलासा बाद में होता है, लेकिन वह एपिसोड बहुत ही भावुक होता है। यह एपिसोड सबसे इमोशनल सीक्वेंस में से एक था। यह कसौटी जिंदगी की का सबसे ज्यादा देखने जाने वाला एपिसोड था।

यह भी पढ़ें- याद हैं Son Pari के शरारती 'अल्तू'! 90's के बच्चों को बनाया दीवाना, 26 साल बाद कहां हैं फ्रूटी के 'अंकल'?

 

 

Throwback to one of the biggest twists of ITV.
by u/Smyyr in IndianTellyTalk

अब कहां हैं 'कसौटी जिंदगी की' की अपर्णा

'कसौटी जिंदगी की' में अपने ग्रे कैरेक्टर के चलते अपर्णा उर्फ गीतांजलि घर-घर में मशहूर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने तेरे लिए, इस प्यार को क्या नाम दूं, एक दूजे के वास्ते और नागिन 4 जैसे शोज में काम किया। आखिरी बार उन्हें शुभ लाभ शो में देखा गया था। तब से वह टीवी से दूर हैं। गीतांजलि ने कसौटी जिंदगी की के को-स्टार सिकंदर खरबंदा से शादी की है। उनका एक बेटा भी है।

यह भी पढ़ें- Kasautii Zindagii Kay की 'कोमोलिका' का इतना बदल गया लुक, 24 साल बाद ऐसी दिखती हैं एक्ट्रेस