विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Palak Tiwari को क्रेडिट लेने का नहीं है शौक, लाइफ में सिर्फ तीन लोगों को मान्यता देती हैं Lukkhe एक्ट्रेस

By Priyanka SinghEdited By: Surabhi Shukla
Published: Fri, 08 May 2026 01:27 PM (IST)

अभिनेत्री पलक तिवारी ने बताया कि उन पर मां श्वेता तिवारी की अभिनय विरासत को आगे बढ़ाने का कोई दबाव ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रियंका सिंह, मुंबई। जिस क्षेत्र में माता-पिता स्थापित होते हैं, उसी क्षेत्र में आने वाले बच्चों पर उनकी विरासत को आगे बढ़ाने और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दबाव बना रहता है। हालांकि अभिनेत्री पलक तिवारी (Palak Tiwari) पर अपनी मां व अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की अभिनय विरासत को आगे लेकर जाने का कोई ऐसा दबाव नहीं है।

पलक ने श्वेता को बताया कमाल की मां

मदर्ड डे के मौके पर पलक कहती हैं कि मुझे कभी नहीं लगा की मम्मी के अभिनय की विरासत को मैं आगे लेकर जाऊंगी। ना मैं वो बोझ लेकर चली हूं, ना उन्होंने मुझ पर कभी वो बोझ डाला है। मेरी मां की असली विरासत ये नहीं है कि वो एक कलाकार हैं, उनकी विरासत वह है, जिस तरह की वो महिला हैं। वह जितनी कमाल की हैं, मैं हर दिन उस विरासत को आगे लेकर जाने का प्रयास करती हूं।

Palak (8)

यह भी पढ़ें- OTT पर होगा अब महासंग्राम... सिंगिग के शोर के बीच होगा खूब एक्शन; Lukkhe का फर्स्ट लुक आउट

किन तीन लोगों से लेती हैं सलाह?

कलाकार के तौर पर मैं अपने दम पर, जैसा मैं चाहती हूं, वैसी अभिनेत्री बनना है। लेकिन एक सशक्त महिला उनकी तरह बनना है। मैंने काम कैसा किया है, मैं सही जा रही हूं या नहीं, इसके लिए आज भी मुझे अपने जीवन में केवल तीन लोगों से ही मान्यता चाहिए, उसमें सबसे पहले मेरी मां हैं, बाकी दो मेरे दोस्त हैं, जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं। अगर वह तीनों कहते हैं कि मैं फलां जगह गलत हूं, तो मुझे फिर टेंशन हो जाती है कि सब कुछ सही कैसे करूं।

सीरीज लुक्खे में नजर आईं एक्ट्रेस

पलक आज (आठ मई) अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज लुक्खे में अहम रोल में नजर आएंगी। इस सीरीज के एक सीन में पलक का पात्र कहता है कि मुझे क्रेडिट मत दिया करो, अजीब लगता है। वास्तविक जीवन में अपने काम का श्रेय लेना पलक को कितना अहम लगता है?

इस पर आगे वह कहती हैं कि मुझे तो लगता है कि इस इंडस्ट्री में हर कोई अपने काम का श्रेय पाने के लिए भाग रहा है। हालांकि मैं श्रेय नहीं मांगती हूं, क्योंकि मेरा यही सोचना है कि मांगना क्यों, अगर वह मिलना होगा, तो मिल जाएगा।

Palak (9)

क्या है लुक्खा का मतलब?

आप जितना उसके भागेंगे, उतना ही वो नहीं मिलेगा। दूसरों को अगर लगता है कि आप किसी प्रकार के श्रेय के काबिल नहीं है, तो उससे निराश नहीं होना चाहिए। अपना सच हर किसी को पता होता है कि कितनी मेहनत की है। जरूरी यह है कि मैं खुद को अपनी मेहनत का श्रेय दे रही हूं या नहीं।

आगे लुक्खे शीर्षक के बारे में बात करते हुए पलक कहती हैं कि यह शब्द किसी लड़के या लड़की से जुड़ा हुआ नहीं है, वो केवल एक ख्याल है। लुक्खा का मतलब यह है कि कोई उस व्यक्ति से उम्मीद नहीं कर रहा है, लेकिन फिर वह कुछ ऐसा कर जाता है कि लोगों की सोच बदल जाती है। इस शब्द को कई लोग निगेटिव मानते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं।

यह भी पढ़ें- Lukkhe Web Series Review: ड्रग्स, दुश्मनी और प्यार का 'म्यूजिकल कॉकटेल' है लुक्खे, क्या King का डेब्यू रहा हिट?