विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shweta Tiwari Photos: श्वेता तिवारी की बेडरूम फोटोज देख फैंस ने खोए होश, बोले- 'बेटी से ज्यादा सुंदर लगती हो'

Published: Tue, 03 Feb 2026 02:51 PM (IST)

Shweta Tiwari Hot Looks: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक श्वेता तिवारी ने हाल ही में लेटेस्ट तस्वीरों ...और पढ़ें

श्वेता तिवारी की लेटेस्ट फोटोज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

श्वेता तिवारी की लेटेस्ट फोटोज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. श्वेता तिवारी ने शेयर की लेटेस्ट फोटोज

  2. इस रियलिटी शो की विनर रही हैं श्वेता

  3. हॉट तस्वीरों से अभिनेत्री ने लूटी महफिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्वेता तिवारी का नाम छोटे पर्दे की मशहूर अदाकाराओं की लिस्ट में शामिल रहता है। 45 साल की उम्र में वह इतनी ज्यादा हॉट हैं, जिसकी चर्चा आए दिन की जाती है। कसौटी जिंदगी की प्रेरणा बनकर फैंस के दिलों को जीतने वालीं श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

आए दिन श्वेता तिवारी अपने लेटेस्ट फोटोज और वीडियो के जरिए इंटरनेट पर बवाल काटती रहती हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह बेडरूम में अपनी कातिलाना अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। उनकी इन फोटोज को देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। 

इंटरनेट पर छाई श्वेता तिवारी की लेटेस्ट फोटोज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर श्वेता तिवारी की मौजूदगी किसी से छिपी नहीं है। इंस्टा पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटो-वीडियो को शेयर कर पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं। सोमवार को श्वेता तिवारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्रम हैंडल पर कुछ नई तस्वीरों को शेयर किया है। 

shweta2

यह भी पढ़ें- 45 की उम्र में Shweta Tiwari का बोल्ड अंदाज, ऑफ शोल्डर वन पीस में एक्ट्रेस को देख आंखें मसलने लगे लोग!

इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि वह अपने बेडरूम में किताब पढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वह किलर पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं, जो उनकी हॉटनेस की गवाही दे रहे हैं। 

SHWETA TIWARI PHOTOS

श्वेता की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं। एक यूजर ने अभिनेत्री इन फोटो पर कमेंट कर लिखा है- आप अपनी बेटी से ज्यादा सुंदर लगती हैं। इस तरह से तमाम फैंस उनकी तस्वीरों पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

shwetapics

दरअसल श्वेता तिवारी की बेटी का नाम पलक तिवारी है और वह बी टाउन की उभरती हुईं अदाकारा हैं। श्वेता तिवारी की ये हॉट लुक वाली तस्वीरें एक बार फिर से लाइमलाइट का हिस्सा बन गई हैं और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

इस रियलिटी शो की विनर रही हैं श्वेता तिवारी

बतौर अभिनेत्री श्वेता तिवारी का करियर काफी ज्यादा शानदार रहा है। वह सुपरस्टार सलमान खान के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस की विनर रही हैं। साल 2011 में श्वेता बिग बॉस सीजन की चैंपियन बनी थीं और ट्रॉफी अपने नाम की थी। वह सीजन पूरी तरह से श्वेता तिवारी के नाम रहा था।

यह भी पढ़ें- Shweta Tiwari Photos: बेड पर लेटकर श्वेता तिवारी ने दिए किलर पोज, फोटोज देख यूजर्स बोले- अगर तुम मिल जाओ तो...