विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोदी-मेलोनी की Melody केमिस्ट्री पर श्वेता तिवारी ने मारा चौका! वायरल हुआ टीवी की 'प्रेरणा' का रिएक्शन

Published: Wed, 20 May 2026 03:23 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी का मेलोडी टॉफी वाला वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

श्वेता तिवारी पीएम मोदी जियोर्जिया मेलोनी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

श्वेता तिवारी पीएम मोदी जियोर्जिया मेलोनी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. वायरल हुआ पीएम मोदी का वीडियो

  2. इटली पीएम जियोर्जिया मेलोनी को दी मेलोडी

  3. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने किया शॉकिंग कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त विदेश दौर पर हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इटली की प्राइम मिनिस्टर जियोर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

आलम ये है कि अब उनका ये लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी पीएम मोदी के इस वीडियो पर कमेंट हर किसी का ध्यान खींच लिया है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं-

पीएम मोदी के वीडियो श्वेता का कमेंट

श्वेता तिवारी को टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा के तौर पर जाना जाता है। सीरियल कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वालीं श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिलहाल वह पीएम मोदी और इटली पीएम जियोर्जिया मेलोनी के मेलोडी टॉफी वाले वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 

यह भी पढ़ें- भारत-इटली के संबंधों में घुली मिठास, पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी

pm modi melody meloni (1)

दरअसल बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को मेडोली टॉफी का पैकेट गिफ्ट करने वाला वीडियो शेयर किया है। इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में श्वेता तिवारी ने कमेंट कर हर किसी का ध्यान खींचा है और लिखा है- मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है। 

shweta tiwari (1)

बस फिर क्या था पीएम मोदी और जियोर्जिया मेलोनी के इस वीडियो के साथ टीवी की प्रेरणा का ये भी कमेंट भी जमकर वायरल हो रहा है और फैंस उनके कमेंट पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। सिर्फ श्वेता तिवारी ही नहीं बल्कि बी टाउन एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और सिंगर कनिका कपूर जैसे कई सेलेब्स ने प्रधानमंत्री के इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। 

श्वेता तिवारी की अगली फिल्म

इसके अलावा गौर किया जाए श्वेता तिवारी के एक्टिंग करियर की तरफ तो टीवी सीरियल्स से दूरी बनाने के बाद अब श्वेता ओटीटी और बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती हुई नजर आती हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम वन (Vvan) है, जिसमें वह अहम किरदार निभाती हुई दिखेंगी। इस फिल्म के लीड कलाकारों के बारे में बात की जाए तो उसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मौजूद हैं। 

यह भी पढ़ें- 45 की उम्र में सुपर फिट 'मॉम' बनीं Shweta Tiwari, जिम लुक से हिला डाला इंटरनेट