विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-इटली के संबंधों में घुली मिठास, पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी

Published: Wed, 20 May 2026 12:27 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को भारत की लोकप्रिय 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट में दी, जिसके लिए मेलोनी ने सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट में दी

  2. मेलोनी ने सोशल मीडिया पर टॉफी की खूब प्रशंसा की

  3. यह उपहार भारत-इटली की मजबूत दोस्ती का प्रतीक है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली की राजधानी रोम पहुंच गए है। जहां इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Untitled design - 2026-05-20T102320.349

वैसे तो इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच की दोस्ती को लेकर कई खास बातें सामने आईं, लेकिन इसमें सबसे चर्चा का पल रहा जब पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की बेहद लोकप्रिय टॉफी 'मेलोडी' गिफ्ट में दिया।

Untitled design - 2026-05-20T102422.315

इसको लेकर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी उनके लिए गिफ्ट के तौर पर भारत की बेहद लोकप्रिय टॉफी 'मेलोडी' लाए थे। मेलोनी ने इस टॉफी की तारीफ करते हुए इसे "बहुत, बहुत अच्छी टॉफी" बताया है।

Untitled design - 2026-05-20T102522.724

पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट में दी टॉफी

यह वीडियो दोनों नेताओं के बीच की मजबूत और दोस्ताना केमिस्ट्री की एक और झलक है। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीएम मोदी द्वारा गिफ्ट की गई 'मेलोडी' टॉफी की तारीफ कर रही हैं।

मालूम हो कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली की राजधानी रोम पहुंचे है। यहां मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था।

PTI05_20_2026_000015B

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा था कि भारत और इटली के बीच संबंध अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं, जो एक सौहार्दपूर्ण दोस्ती से विकसित होकर एक विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं।

यह भी पढ़ें- सुपरकंप्यूटर से लेकर रक्षा और स्पेस तक... 2029 तक व्यापार का बड़ा लक्ष्य; पीएम मोदी-मेलोनी का संयुक्त लेख