विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BB 20 Episode 1: पहले ही दिन घरवालों का टारगेट बना ये कंटेस्टेंट, बिग बॉस 20 में आते ही मचाया उत्पात?

Published: Mon, 07 Sep 2026 12:44 PM (IST)

Bigg Boss 20 Episode 1: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 के पहले ही एपिसोड में एक कंटेस्टेंट घरवालों के निशाने पर आ गया है।

बिग बॉस सीजन 20 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

बिग बॉस सीजन 20 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. शुरू हो गया बिग बॉस सीजन 20

  2. 17 सदस्यों ने बिग बॉस में ली एंट्री

  3. पहले ही दिन निशाने पर आया ये कंटेस्टेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान का मशहूर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss 20) का आगाज कल रात से हो गया है। हर बार की तरह बिग बॉस में 17 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है, जिनमें से एक सदस्य ने बिग बॉस के घर में आते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से वह पहले ही दिन शो के अन्य सदस्यों के निशाने पर आ गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सा कंटेस्टेंट है। 

बिग बॉस 20 के पहले एपिसोड में होगा बवाल

रविवार 6 सितंबर को शुरू होने वाले बिग बॉस 20 का आज पहला एपिसोड है और इसका प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया है, जिसे बीबी तक (BB Tak) एक्स हैंडल ने शेयर किया है। इस प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि शो की सेलिब्रेटी कंटेस्टेंट माही विज (Mahhi Vij) घरवालों के निशाने पर आ गई हैं।

यह भी पढ़ें- 17 'धुरंधर', 'तथास्तु-टू' थीम और सलमान के स्वैग के साथ हुआ Bigg Boss 20 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका ने किया मैरी कॉम को विश

mahhivijj

दरअसल वह पहले दिन बिग बॉस 20 के अन्य सदस्यों पर रौब झाड़ती हुई नजर आ रही हैं। वह अर्शिफा खान को चाय बनाने को लेकर तंज कसती हुई दिख रही हैं, वहीं दूसरी तरफ माही ईशा रिखी से भी कुछ न कुछ कहती दिखाई दे रही हैं, जिसकी वजह से ईशा भी उनसे खफा नजर आ रही हैं। इस तरह से माही विज ने बिग बॉस सीजन 20 के पहले ही एपिसोड में घर में उत्पात मचाया है।

उनके इस बर्ताव को देखकर बाकी घरवाले उनसे नाराज होते हुए भी दिख रहे हैं, जिसको देखकर ये भी कहा जा सकता है कि माही विज अब सबके टारगेट पर आ गई हैं। ऐसे में इस रियलिटी शो के पहले एपिसोड को देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है। 

इस टीवी शो के लिए मशहूर हैं माही

बात की जाए माही विज के बारे में तो वह छोटे पर्दे की मशहूर अदाकाराओं में शुमार रही हैं। ना आना इस देश लाडो जैसे टीवी सीरियल को लेकर वह काफी जानी जाती हैं। इतना ही नहीं बालिका बधू और कैसी लागी लगन जैसे धारावाहिक में भी वह बतौर अभिनेत्री नजर आ चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में हुई इन कंटेस्टेंट की एंट्री पक्की, मनोज तिवारी की बेटी से लेकर ईशा रिखी तक कौन-कौन होगा शामिल?