विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

17 'धुरंधर', 'तथास्तु-टू' थीम और सलमान के स्वैग के साथ हुआ Bigg Boss 20 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका ने किया मैरी कॉम को विश

Published: Mon, 07 Sep 2026 08:32 AM (IST)

Bigg Boss 20 का शानदार आगाज हो चुका है और शो ने ऑफिशियली अपने 17 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट शेयर कर दी है।

6 सितंबर को हुआ बिग बॉस 20 का आगाज

6 सितंबर को हुआ बिग बॉस 20 का आगाज

HighLights

  1. 6 सितंबर को हुआ बिग बॉस 20 का आगाज

  2. 17 कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में मचाएंगे धमाल 

  3. प्रियंका ने दी मैरी कॉम को बधाई 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि JioHotstar और Colors पर बिग बॉस सीजन 20 का प्रीमियर हो गया है, जो भारत के सबसे पसंदीदा रियलिटी शो के दो दशकों का जश्न है। होस्ट के तौर पर वापसी करते हुए, सलमान खान ने 20 मशहूर गानों पर शानदार परफॉर्मेंस के साथ इस खास सीजन की धमाकेदार शुरुआत की।

इस बार क्या है शो की थीम?

इस सीजन में 'एक्स्ट्रा जीवन दान' के साथ अनोखी 'तथास्तु-टू' (Tathas-Two) थीम पेश की गई है। जश्न को और बढ़ाते हुए, कंटेस्टेंट कनिका मान, आम्रपाली दुबे, यंग डीएसए (Yung DSA), उदिति सिंह और माही विज ने खास परफॉर्मेंस के साथ स्टेज पर जलवा बिखेरा, जबकि मनोज तिवारी अपनी बेटी और कंटेस्टेंट रीति तिवारी का समर्थन करने के लिए स्टेज पर आए।


यह भी पढ़ें- 20वें सीजन में Bigg Boss रचेगा इतिहास, सलमान खान के साथ स्टेज पर नजर आएंगे कई होस्ट?

ये कंटेस्टेंट्स लगाएंगे ड्रामे का तड़का

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी आम्रपाली दुबे का समर्थन करने के लिए जश्न में शामिल हुए, जिससे यह शाम मनोरंजन, परफॉर्मेंस और खास पलों का एक यादगार मिश्रण बन गई। लाइनअप में एक और दिलचस्प मोड़ तब आया जब लव गिल ने दर्शकों से सबसे ज्यादा वोट हासिल करके 'फैंस का फैसला' के जरिए बिग बॉस हाउस में अपनी जगह बनाई।

 

प्रियंका ने दी मैरी को शुभकामनाएं

प्रीमियर में एम सी मैरी कॉम (MC Mary Kom) के लिए भी एक खास पल आया, जब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बिग बॉस के उनके सफर के लिए शुभकामनाएं और गुड लक भेजा।


इस सीजन में मनोरंजन, खेल, सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया से अलग-अलग तरह की हस्तियां मशहूर बिग बॉस हाउस में कदम रख रही हैं। सीजन 20 के लाइनअप में एम सी मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, अरिश्फा खान, अमन गांधी, काज़ी अहमद तौकीर, हर्ष मचारे उर्फ यंग डीएसए, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, रिया यादव, लव गिल, रोहेद खान, ईशा रिखी, माही विज, आसिफ खान, रीति तिवारी, कनिका मान और तन्मय सिंह उर्फ स्काउटॉप शामिल हैं।

 

17 कंटेस्टेंट्स और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट

इस तरह कुल 17 कंटेस्टेंट एक साथ आए हैं, जिनमें से हर एक की अपनी पहचान, सफर और गेम खेलने का अपना अंदाज है। तो, इंतजार खत्म हुआ! बिग बॉस सीजन 20 का प्रीमियर, 6 सितंबर को JioHotstar और Colors पर हो गया है, और सलमान खान बिग बॉस हाउस में वापस आ गए हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में हुई इन कंटेस्टेंट की एंट्री पक्की, मनोज तिवारी की बेटी से लेकर ईशा रिखी तक कौन-कौन होगा शामिल?