विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bigg Boss 20 में हुई इन कंटेस्टेंट की एंट्री पक्की, मनोज तिवारी की बेटी से लेकर ईशा रिखी तक कौन-कौन होगा शामिल?

Published: Sun, 06 Sep 2026 09:57 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2026 11:21 PM (IST)

सलमान खान की मेजबानी में बिग बॉस 20 की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें 'तथास्तु' थीम के साथ प्रतियोगियों को दो मौके मिलेंगे।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के विवादित शो बिग बॉस (Bigg Boss 20) ने एक बार फिर अपने घर के दरवाजे खोल दिए हैं और नए कंटेस्टेंट का स्वागत करने के लिए तैयार है। इस बार नए सेलेब्रिटीज, इन्फ्लुएंसर्स और जाने-माने चेहरों के साथ फिर से ड्रामे का नया सिलसिला शुरू हो रहा है।

सलमान खान बिग बॉस 20 के होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में सभी लोग एक्साइटेड हैं कि इस बार कौन-कौन घर में प्रवेश करेगा, किससे भिड़ेगा और कौन इस सीजन का विजेता बनेगा। इस साल शो की थीम 'तथास्तु' है, जिसका मतलब है कि प्रतियोगियों को घर में टिके रहने के लिए एक नहीं बल्कि दो मौके मिलेंगे।

आज आपके सामने हम उन सभी कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट लेकर आए हैं जो इस बार घर में प्रवेश करने वाले हैं।

1. ऋति तिवारी (Rhiti Tiwari)

बिग बॉस 4 में एक प्रतियोगी के रूप में दर्शकों का दिल जीतने के बाद, मनोज तिवारी रियलिटी शो के 20वें सीजन में वापसी कर रहे हैं। लेकिन इस बार वे ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे। अभिनेता-राजनेता मनोज तिवारी अपनी बेटी ऋति तिवारी को बिग बॉस 20 में छोड़ने आए, क्योंकि वह इस विवादित रियलिटी शो में प्रवेश कर रही हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

2- कनिका मान (Kanika Mann)

कनिका मान एक लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में गुड्डन की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि हासिल की। उनके अभिनय ने उन्हें टीवी दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया। बाद में वे 'रूहानियत' और 'चांद सिफारिश' जैसे शो में दिखाई दीं। उन्होंने रियलिटी टेलीविजन में भी कदम रखा है और 'खतरों के खिलाड़ी 12' में हिस्सा लिया था। अब वो बिग बॉस 20 में तहलका मचाएंगी।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

3- आसिफ खान (Asif Khan)

पंचायत के दामद जी यानी आसिफ खान भी शो का हिस्सा होंगे। राजस्थान के निम्बाहेड़ा के रहने वाले आसिफ खान जयपुर चले गए, जहां उन्होंने लगभग पांच साल थिएटर में बिताए और फिर 2016 में अभिनय के लिए मुंबई आ गए। उन्हें वेब शो मिर्जापुर, पाताल लोक और पंचायत से पहचान मिली, जहां गणेश (जिन्हें अक्सर 'दामाद जी' कहा जाता है) के किरदार ने उन्हें व्यापक पॉपुलैरिटी दिलाई। वे पगलाईट, द ग्रेट इंडियन फैमिली और काकुड़ा जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

4. ईशा रिखी (Isha Rikhi)

पंजाबी अभिनेत्री और बादशाह की पूर्व पत्नी ईशा रिखी शो में प्रवेश करने वाली चौथी प्रतियोगी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी ही जिंदगी से साइडलाइन कर दिया गया था। एक्ट्रेस ये कहते हुए भावुक हो गईं कि वह इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहतीं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

5. काजी (Qazi)

22 साल पहले अरिजीत सिंह के साथ फेम गुरुकुल में नजर आए काजी, शो में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने सलमान खान को बताया कि उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ अफगानी जलेबी गाना गाया था।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

6. रोहेद खान

ऑस्ट्रिया में जन्मे अभिनेता रोहेद खान शो में प्रवेश करने वाले छठे प्रतियोगी थे। वे तेजस और सरजमीन जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

7. आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव, जिन्हें निरहुआ के नाम से जाना जाता है, शो में आम्रपाली का हौसला बढ़ाने आए। उन्होंने आम्रपाली को शुभकामनाएं दीं और घर से चले गए।

8. लव गिल (Love Gill)

अभिनेत्री लव गिल को दर्शकों के भारी मतदान के आधार पर चुना गया। उन्होंने रिया अहिर को हराकर शो में जगह बनाई। वह शो की सातवीं प्रतियोगी हैं।

9. मैरी कॉम (Marry Kom)

ओलंपिक मुक्केबाज मैरी कॉम बिग बॉस में शामिल हुईं। उनके जुड़वां बेटे उन्हें छोड़ने आए थे। प्रियंका चोपड़ा ने बड़े पर्दे पर उनका किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने मैरी कॉम को शुभकामनाएं दीं।

10- हर्ष मचारे उर्फ यंग डीएसए  (Harsh Machare aka Young DSA)

हर्ष विजय मचारे, जिन्हें उनके स्टेज नाम यंग डीएसए से जाना जाता है, पुणे के एक रैपर हैं जो भारत के देसी हिप-हॉप जगत में अपनी पहचान बना रहे हैं।


यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: शुरू होगा बिग बॉस का असली खेल, टीवी से लेकर OTT तक, लाइव प्रीमियर देखें यहां

यह भी पढ़ें- 'बाप पे मत जाना...' Bigg Boss 20 के प्रीमियर पर सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को क्यों कहा ऐसा?