20वें सीजन में Bigg Boss रचेगा इतिहास, सलमान खान के साथ स्टेज पर नजर आएंगे कई होस्ट?
रियलिटी शो बिग बॉस 20 के प्रीमियर के दौरान सलमान खान संग शो के अन्य भाषा के होस्ट भी एक साथ नजर आएंगे।

बिग बॉस 20 में होगा कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
आज रात को बिग बॉस 20 का प्रीमियर
सलमान खान हैं 20वें सीजन के होस्ट
स्टेज पर नजर आएंगे अन्य भाषा के होस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान का लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। आज रात से बिग बॉस 20 का (Bigg Boss 20) आगाज होगा और इसको लेकर सिनेप्रेमियों में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है।
इस बीच बिग बॉस सीजन 20 के प्रीमियर से पहले एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो दर्शकों की उत्सुक्ता को और अधिक बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं कि शो के प्रीमियर पर क्या कुछ नया देखने को मिलेगा, जो बिग बॉस के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है।
बिग बॉस 20 में क्या होगा खास?
सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 20 को लेकर इस वक्त चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। आज रात शो के प्रीमियर के दौरान बिग बॉस के घर में इस साल शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठेगा। इसके अलावा फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी मिलेगा, जिसकी जानकारी बिग बॉस तक एक्स हैंडल ने दी है। जिसमें बताया गया है-
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: शुरू होगा बिग बॉस का असली खेल, टीवी से लेकर OTT तक, लाइव प्रीमियर देखें यहां

आज रात बिग बॉस में इतिहास रचा जाएगा। पहली बार, भारत एक ही शाम को कई भाषाओं में बिग बॉस देखेगा, जहां दर्शक अपने पसंदीदा वर्जन और होस्ट्स को एक साथ देख पाएंगे। इतना ही नहीं, रियलिटी टीवी शो के इतिहास में पहली बार, अलग-अलग भाषाओं के वर्नज के होस्ट्स अपनी-अपनी भाषा के बिग बॉस की आवाज के साथ एक ही समय पर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। आज रात टेलीविजन का एक सचमुच अनोखा पल आने वाला है।
🚨 HISTORY IN THE MAKING! 🔥
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 6, 2026
For the FIRST TIME ever, India will witness Bigg Boss across multiple languages simultaneously, with viewers watching their favourite versions and hosts on the same evening!
And that’s not all - for the first time in reality TV history, hosts of…
मालूम हो कि हिंदी भाषा के अलावा बिग बॉस का शो मराठी, कन्नड़, मलायलम, बंगाली, तेलुगु और तमिल में टीवी पर प्रसारित किया जाता है।
ये सेलेब्स करते हैं अलग भाषाओं में होस्ट
हिंदी भाषा में बिग बॉस को सलमान खान लंबे अरसे से होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य भाषा के बिग बॉस और उनके होस्ट की डिटेल्स इस प्रकार है-
मराठी बिग बॉस- रितेश देशमुख
बंगाली बिग बॉस- सौरभ गांगुली
तमिल बिग बॉस- विजय सेतुपति
तेलुुगु बिग बॉस- नागार्जुन
मलयालम बिग बॉस- मोहनलाल
कन्नड़ बिग बॉस- किच्चा सुदीप
इस तरह के कुल मिलाकर 7 अलग-अलग भाषाओं में रियलिटी शो बिग बॉस को प्रसारित किया जाता है।
यह भी पढ़ें- 'बाप पे मत जाना...' Bigg Boss 20 के प्रीमियर पर सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को क्यों कहा ऐसा?
