विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

40 दिन जंगली कुत्ते-सांप के बीच रहा सिंगर, पीया कोयले का पानी... Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट का शॉकिंग खुलासा

Published: Tue, 08 Sep 2026 05:31 PM (IST)

Bigg Boss 20 के एक कंटेस्टेंट ने बताया कि वह एक बार 40 दिनों के लिए एक ऐसी जगह रहने के लिए मजबूर हो गए थे जहां जंगली जानवर थे।

40 दिन रेगिस्तान में रहे थे कंटेस्टेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

40 दिन रेगिस्तान में रहे थे कंटेस्टेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बिग बॉस 20 में आए काजी तौकीर

  2. 40 दिन रेगिस्तान में रहे थे काजी

  3. काजी तौकीर ने पिया था कोयले का पानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss Season 20) में घरवाले अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर कर रहे हैं। कुछ निजी जिंदगी के राज खोल रहे हैं, कुछ पुरानी यादों को साझा कर रहे हैं। शो के एक कंटेस्टेंट काजी काजी तौकीर (Qazi Touqeer) ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय के बारे में बताया है।

मशहूर सिंगर काजी तौकीर सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 20 का हिस्सा बने हैं। जब से वह शो में आए हैं, तभी से वह अपनी बातों से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने खुलासा किया है कि एक बार वह 40 दिन एक गीले रेगिस्तान में रहे थे।

40 दिन रेगिस्तान में रहे थे सिंगर

काजी तौकीर ने मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी के साथ बात करते हुए शो में कहा, "मैं 40 दिन गीले रेगिस्तान में रहा हूं। यह बहुत लंबी कहानी है। गीले रेगिस्तान में क्या-क्या जानवर होते हैं।" काजी ने बताया कि वह उस रेगिस्तान में एक छोटे से कमरे में 6 दरियाई घोड़े, सांप और जंगली कुत्तों के बीच रहे थे।

कोयले का पानी पीते थे सिंगर

सिंगर ने आगे बताया कि जहजां वह रुके थे, वह किसी की पर्सनल जगह थी, जिसने यह सब जानवर पाल रखे थे। उन्होंने बताया कि वह वहां पर कोयले का पानी पीते थे और केला खाते थे। काजी ने बताया कि उन्होंने यह सब ट्रेनिंग के लिए किया। उन्होंने साइकोलॉजिकल फ्लेक्सिबिलिटी के लिए ये ट्रेनिंग की थी। उनकी ये बात सुनकर रिति हैरान हो गई थीं।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

बिग बॉस 20 को शुरू हुए दो दिन हो गए हैं। इस बार सलमान खान के शो में कुल 17 कंटेस्टेंट्स आए हैं। शो में माही विज और मैरी कॉम समेत कंटेस्टेंट्स पहले दिन से ही धमाल मचाए हुए हैं। काजी भी घरवालों के साथ अपने राज खोल रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 'डिवोर्स स्पेशल...' Mahhi Vij ने Bigg Boss 20 को लेकर दिया ऐसा बयान, बाकी कंटेस्टेंट रह गए भौचक्के

यह भी पढ़ें- 'डॉन आ गई है...' Mahhi Vij के चीयरलीडर बने एक्स हसबैंड जय भानुशाली, Bigg Boss 20 जाने पर भेजीं बेस्ट विशेज