Arijit Singh को हराकर जीतने वाले कौन हैं Qazi Touqeer? 2000s जनरेशन की धड़कन; मचा रहे हैं Bigg Boss 20 में तहलका
काजी तौकीर ने आते ही बिग बॉस 20 में तहलका मचा दिया है। आज की जनरेशन भले ही उन्हें न ...और पढ़ें

कौन हैं बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट काजी तौकीर/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
बिग बॉस के चर्चित कंटेस्टेंट कौन हैं काजी तौकीर?
अरिजीत सिंह को भी सिंगिग कम्पीटिशन में छोड़ा पीछे
2000 के दशक के किड्स के फेवरेट सिंगर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 टीवी पर आते ही अपनी धाक जमा चुकी है। सलमान खान के शो में इस बार कई पुरानों के साथ-साथ ऐसे चेहरे भी दर्शकों को देखने को मिल रहे हैं,जिनसे दर्शक वाकिफ नहीं है।
आते ही पहले एपिसोड़ में जिन कंटेस्टेंट ने शो में उथल -पुथल मचाई है, उनमें एक नाम सिंगर काजी तौकीर का भी है। कौन हैं काजी तौकीर जो आज की जनरेशन के लिए भले ही अनजान हों, लेकिन 2000 की जनरेशन के दिल में वह बसते हैं।
अरिजीत को हराने वाले कौन हैं काजी तौकीर
19 अक्टूबर 1985 में जन्मे काजी तौकीर कश्मीर के रहने वाले हैं और पेशे से एक सिंगर हैं। काजी तौकीर 2000 के दौर का वह नाम हैं, जिन्होंने कई यादगार गाने दिए हैं। काजी सिंगिग की दुनिया का वह सुरीला नाम है, जिन्होंने अरिजीत सिंह जैसे सिंगर को हराकर 2005 में फेम गुरुकुल के विनर की ट्रॉफी जीती थी।
उनके साथ रुपरेखा बनर्जी ने भी ये सिंगिंग शो जीता। कटरीना कैफ की फ्लॉप फिल्म फैनटम में ब्लॉक बस्टर गाना देने वाले काजी हिंदी के साथ-साथ कश्मीरी और उर्दू भाषा में भी गाते हैं।

2005 में बनाई थी सबसे हिट एल्बम
काजी तौकीर ने फेम गुरुकुल जीतने के बाद साल अपनी को विनर रुपरेखा बनर्जी के साथ ही एक एल्बम लॉन्च की थी। साल 2005 में शो जीतने के बाद उनका एक गाना आया था, जिसे सोनी म्यूजिक वीडियो ने रिलीज किया था। शो को टाइटल था ये पल। इस गाने को काजी के साथ रुपरेखा ने गाया था। यह काजी के करियर का सबसे बड़ा हिट ट्रेक था।
इस एल्बम का ये पल भारत में बिलबोर्ड पर सबसे अधिक बिकने वाला गाना बना। इस गाने की एल्बम की सेल 23 लाख से ज्यादा की थी। ये पल के अलावा इसी एल्बम के करूं क्या, मेरी महबूबा, मद्धम सी चांदनी, कहकशा बड़े हिट हुए थे।
Video Credit- SonyMusicIndiaVEVO
बिग बॉस 20 में आते ही मचाया तहलका
भुला दिए गए 2000 के मशहूर सिंगर अब बिग बॉस 20 में पहले दिन से ही अपना गेम दिखा रहे हैं। जहां स्टेज पर काजी ने अपनी शानदार सिंगिग से सलमान खान का दिल जीत लिया तो वहीं सिंगर यंग के साथ उनकी लड़ाई प्रीमियर के अगले दिन ही चर्चा का विषय बनी।
