'डिवोर्स स्पेशल...' Mahhi Vij ने Bigg Boss 20 को लेकर दिया ऐसा बयान, बाकी कंटेस्टेंट रह गए भौचक्के
बिग बॉस 20 में माही विज ने शो को 'तलाकशुदा स्पेशल' कहकर सभी को चौंका दिया। शो 6 सितंबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

HighLights
माही विज ने बिग बॉस 20 को 'तलाकशुदा स्पेशल' बताया।
उन्होंने ईशा रिखी और मैरी कॉम से तलाक पर चर्चा की।
माही विज पिछले साल पति जय भानुशाली से अलग हुई थीं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 20 शुरू हो चुका है और पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स ने ड्रामा क्रिएट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। कुछ ने अपनी पर्सनल लाइफ जर्नी के बारे में बात की जबकि कुछ फिर से बहस में शामिल होकर मौहाल बिगाड़ने वालों में शामिल हो गए।
माही विज ने दिया अजीब बयान
वहीं कुछ कंटेस्टेंट की तगड़ी बॉन्डिंग भी देखने को मिली। इस सारी अफरा-तफरी के बीच, टेलीविजन अभिनेत्री माही विज बार-बार ईशा रिखी और मैरी कॉम से तलाक पर चर्चा करने की कोशिश करती नजर आईं, जबकि दोनों ने इस विषय पर बात करने से इनकार कर दिया।
-1788863067093.webp)
उन्होंने एक ऐसा कमेंट किया जिसने सभी का ध्यान खींचा। माही विज ने बिग बॉस 20 के हिस सीजन को डायवोर्सी स्पेशल कहा।
बेटी की साथ में कर रहे को-पेरेंटिंग
माही पिछले साल अपने पति और अभिनेता जय भानुशाली से अलग हुई थीं। दोनों अपनी बेटी तारा की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। जब कनिका ने माही से पूछा कि क्या वह सिंगल हैं, तो उन्होंने इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया।
बाद में, ईशा रिखी से बातचीत के दौरान, माही से पूछा गया कि उन्हें किस तरह की बातें पसंद हैं तो माही ने कहा कि उन्हें गॉसिप करना पसंद है। माही ने कहा,'मुझे बताओ कि बाहर किसका किसके साथ अफेयर चल रहा है। तीन तो डिवोर्सी आ रखी हैं सेट पर हैं, तू मैं और वो बॉक्सर (मैरी कॉम)। दूसरी पारी तो हमारी चल रही है, तलाकशुदा स्पेशल।'
View this post on Instagram
इसके बाद माही ने ईशा से पूछा कि उन्होंने बिग बॉस में भाग लेने का फैसला क्यों किया, जिस पर ईशा ने जवाब दिया,'बहुत से लोग मुझे नहीं जानते क्योंकि मैं हमेशा से अपनी लाइफ को पर्सनल रखना पसंद करती हूं।' माही ने बीच में टोकते हुए कहा,' पिछले दो महीनों से आप इंटरनेट पर छाई हुई हैं।'
साल 2011 में हुई थी शादी
इस पर ईशा ने जवाब दिया,'मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे किसी की गर्लफ्रेंड या पत्नी के रूप में जानें। मैं अपने नाम और पहचान से पहचानी जाना चाहती हूं।' माही और जय भानुशाली ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद 2011 में शादी की थी। साल 2019 में उनकी बेटी का जन्म हुआ था।
