Bigg Boss 20: 'लड़का हो, जिंदा हो और लॉयल हो…' आम्रपाली दुबे की पार्टनर वाली डिमांड सुन सलमान खान भी रह गए दंग
Amrapali Dubey Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने 'बिग बॉस 20' में अपने पार्टनर को लेकर खुलकर बात की, जहां ...और पढ़ें

सलमान खान और आम्रपाली दुबे
HighLights
आम्रपाली ने बताया, पार्टनर "लड़का हो, जिंदा हो और लॉयल हो"।
सलमान खान भी आम्रपाली के जवाब पर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।
'बिग बॉस' में दिखेगा आम्रपाली का असली और अनफिल्टर्ड व्यक्तित्व।
डिजिटल डेस्क, पटना। Amrapali Dubey Bigg Boss 20: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में अपने अंदाज से सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में एंट्री के साथ ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की। सलमान खान ने जब उनसे पूछा कि उन्हें शादी के लिए कैसा पार्टनर चाहिए, तो आम्रपाली के जवाब ने सबका ध्यान खींच लिया।
सलमान ने पूछा-कैसा लड़का चाहिए?
‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड प्रीमियर में आम्रपाली से सलमान खान ने उनके रिलेशनशिप स्टेटस और पसंद को लेकर सवाल किया। आम्रपाली ने बिना घुमाए-फिराए कहा कि उन्हें एक अच्छा लड़का चाहिए।
इसके बाद जब सलमान ने पूछा कि आखिर उनके लिए ‘अच्छा’ लड़का कैसा होगा, तो एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया कि पूरा माहौल मजेदार हो गया।
‘लड़का हो, जिंदा हो और लॉयल हो’
आम्रपाली दुबे ने कहा कि उनका पार्टनर “लड़का हो, जिंदा हो और लॉयल हो.” एक्ट्रेस का ये जवाब सुनकर सलमान खान भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। आम्रपाली ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि जिंदा तो मिल भी जाए, लेकिन लॉयल लड़का जल्दी नहीं मिलता।
सलमान ने भी कर दिया मजेदार कमेंट
आम्रपाली की बात पर सलमान खान ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया. दोनों की ये बातचीत अब चर्चा में है। आम्रपाली का ये बेबाक अंदाज फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर दिलचस्पी पहले से रही है और अब ‘बिग बॉस’ में उनके खुलकर बोलने से ये चर्चा और बढ़ गई है।
‘बिग बॉस’ में दिखेगा आम्रपाली का असली चेहरा
शो में आने से पहले आम्रपाली ने साफ किया कि ‘बिग बॉस’ उनके लिए सिर्फ स्टारडम बढ़ाने का जरिया नहीं है. उनका कहना है कि फिल्मों में उन्होंने अब तक जो किरदार निभाए हैं, वे स्क्रिप्ट के हिसाब से थे।
लेकिन ‘बिग बॉस’ में दर्शकों को उनके किरदार नहीं, बल्कि उनका असली और अनफिल्टर्ड व्यक्तित्व देखने को मिलेगा.
विवाद और ट्रोलिंग से नहीं घबरातीं एक्ट्रेस
आम्रपाली ने विवादों को लेकर भी बेबाक अंदाज दिखाया। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में एक बड़ा विवाद जरूर रहा है, लेकिन अब उन्हें इस तरह की बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।
अगर घर में कोई उनके पुराने विवाद को लेकर टिप्पणी करता है, तो वह अपनी भावनाओं पर काबू रखते हुए स्थिति का सामना करेंगी.
भोजपुरी का क्रेज सिर्फ भारत तक नहीं
आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा की ग्लोबल पहुंच पर भी बात की। उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्मों और गानों को भारत के अलावा फिजी, मॉरीशस, अमेरिका और इंग्लैंड जैसे देशों में भी पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस चाहती हैं कि ‘बिग बॉस’ के जरिए उनके इन फैंस को उनका एक अलग और रियल साइड देखने को मिले.।
वोट्स से ज्यादा जरूरी है इमोशनल बैलेंस
वोटिंग और शो में हारने के डर पर आम्रपाली ने कहा कि वोट देना दर्शकों के हाथ में है, इसलिए वह उसे कंट्रोल नहीं कर सकतीं।
उनके लिए सबसे जरूरी है कि वह घर के अंदर अपना इमोशनल बैलेंस बनाए रखें. उनका फोकस हर परिस्थिति का मजबूती से सामना करने पर है।
अब असली परीक्षा ‘बिग बॉस’ के घर में
आम्रपाली दुबे की एंट्री के साथ ही ‘बिग बॉस 20’ में भोजपुरी तड़का भी लग गया है. एक तरफ उनके बेबाक बयान सुर्खियां बटोर रहे हैं, तो दूसरी तरफ फैंस की नजर उनके गेम पर है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाने वाली आम्रपाली ‘बिग बॉस’ के घर में अपने असली अंदाज से दर्शकों का दिल जीत पाती हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली ने पावर स्टार से कही दिल की बात, शादी और बच्चे का जिक्र सुनकर बदल गया माहौल
यह भी पढ़ें- पवन सिंह, आम्रपाली के साथ दिखे बिहार के CM सम्राट चौधरी, भोजपुरी कलाकारों को दिया बड़ा अवसर
