Hanuman Ansh पर 'नीम करौली' बाबा का हाथ, दुनियाभर में 32वें दिन कमाई से मिर्जापुर- द मूवी का किया बंटाधार
हनुमान अंश को दुनियाभर की कमाई के मामले में पीछे छोड़ना मिर्जापुर द मूवी के बस में भी नहीं रहा ...और पढ़ें

हनुमान अंश वर्ल्डवाइ़ड कलेक्शन- फोटो- आईएमडीबी
HighLights
हनुमान अंश के सामने मिर्जापुर- द मूवी हुई नतमस्तक
दुनियाभर की कमाई के मामले में हनुमान अंश से रही पीछे
हनुमान अंश के शोज जा रहे हैं हाउसफुल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान अंश (Hanuman Ansh Movie) ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि ऑडियंस के लिए आर भी मसाला मूवीज और एक्शन के ऊपर कंटेंट है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर लगभग टॉक्सिक का खाता बंद करने के बाद अब यह मूवी मिर्जापुर- द मूवी को दुनियाभर में कलेक्शन के मामले में आगे निकलने नहीं दे रही है।
32वें दिन भी सोमवार होने के बावजूद भी हनुमान अंश ने दुनियाभर में मिर्जापुर- द मूवी से ज्यादा बिजनेस किया है। नीम करौली बाबा की कृपा से हनुमान अंश अब तक वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर चुकी है, नीचे देखिए आंकड़े।
दुनियाभर में हनुमान अंश के सब हुए नतमस्तक
हनुमान अंश घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में कमाई का भी एक नया रिकॉर्ड बना रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने सोमवार को भी शत-प्रतिशत प्रॉफिट कमाते हुए दुनियाभर में कुल 156.20 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि इसके सामने मिर्जापुर-द मूवी ने अभी तक 132 करोड़ की कमाई ही की है।
हनुमान अंश को लेकर फैंस में किस कदर एक्साइटमेंट है, इस बात का अंदाजा आप मूवी के सिंगल डे कमाई के आंकड़ें से लगा सकते है। फिल्म ने ऑफिस डे सोमवार को भी 32वें दिन 10 करोड़ की कमाई की है। यह फिल्म 11 सितंबर को ग्लोबली रिलीज हो रही है।

हाउसफुल जा रहे है हनुमान अंश के शोज
हनुमान अंश का दर्शकों के अंदर क्रेज किस कदर है, इस बात का अँदाजा आपको मूवी की ऑइनलाइन बुकिंग से लग जाएगा। जहां फिल्म की टिकटें इतनी जल्दी बिक रही हैं कि वीकेंड के शोज भी मिलना मुश्किल है। दर्शक फ्रंट रो सीट में बैठकर ये फिल्म देख रहे हैं। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक नेट कलेक्शन 132.13 करोड़ का कर लिया है।

अब बस फैंस को इंतजार है तो मूवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का, जो कब तक आएगी यह अभी एक सस्पेंस है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा के किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया है कि उनकी तारीफ जितनी की जाए उतना ही कम है। फिल्म के निर्देशन की कमान विशाल चतुर्वेदी ने संभाली है।
