विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

32वें दिन भी Hanuman Ansh पर बरसी 'नीम करोली बाबा' की कृपा, मंडे को बॉक्स ऑफिस पर ला दिया तूफान

Published: Mon, 07 Sep 2026 09:35 PM (IST)

Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर आधारित हनुमान अंश ने 32वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शॉकिंग कमाई की है।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. 130 करोड़ के पार हनुमान अंश का कलेक्शन

  2. पांचवें सोमवार को करोड़ों में हुई कमाई

  3. सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की कमाई हर दिन हैरान कर रही है। एक महीने में जहां फिल्में सिनेमाघरों से हटने की कगार पर आ जाती हैं, वहां हनुमान अंश करोड़ों की कमाई कर रही है।

बिना किसी बड़ी स्टार कास्ट और बजट के हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से इतिहास रच दिया है। सिर्फ 2 करोड़ में बनी फिल्म का कारोबार 100 करोड़ के पार है। 31वें दिन इस फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया था। 32वें दिन भी फिल्म ने धूम मचा दिया है।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हनुमान अंश की कमाई करोड़ों में हो रही है। पांचवें रविवार को फिल्म ने 22 करोड़ के पार कारोबार किया था। अब 32वें दिन का आंकड़ा भी सामने आ गया है।

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांचवें सोमवार को 7 करोड़ रुपये के पार कारोबार कर लिया है। एक महीने बाद वो भी वीकडेज में फिल्म का इतना तगड़ा कलेक्शन वाकई हैरान करता है।

hanuman ansh Parvati Song

वीकवाइज फिल्म का कारोबार

हनुमान अंश की कमाई शुरू के 17 दिन खास नहीं रहे। दो हफ्ते तक कमाई लाखों में ही थी। मगर उसके बाद फिल्म की कमाई धीरे-धीरे बढ़ती गई और अब फिल्म करोड़ों में ही कमाई कर रही है। इस वक्त फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 130 करोड़ के पार पहुंच गया है। वहीं, इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 153 करोड़ के करीब है।

  • पहला हफ्ता- 1.08 करोड़
  • दूसरा हफ्ता- 40 लाख
  • तीसरा हफ्ता- 10.40 करोड़
  • चौथा हफ्ता- 61 करोड़
  • पांचवां हफ्ता- 57 करोड़ (चार दिन में)

हनुमान अंश ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि हनुमान अंश अब तक की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने धुरंधर से भी ज्यादा मुनाफा कमाया है। विशाल चतुर्वेदी निर्देशित फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार सोभिनव सत्या ने निभाया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी सराहना मिली है।

यह भी पढ़ें- 'नीम करोली बाबा' के बाद पर्दे पर दिखेगी 'साई बाबा' की कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी Tera Sai

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh का मुरीद हुआ बॉलीवुड, आदित्य धर के बाद Varun Dhawan ने बांधे फिल्म की तारीफों के पुल