विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रॉकी भाई डर गया', Toxic vs Dhurandhar 2 क्लैश पर पहली बार यश ने तोड़ी चुप्पी, बोले- खोने को कुछ नहीं

Updated: Sun, 16 Aug 2026 02:49 PM (IST)

अभिनेता यश ने अपनी फिल्म टॉक्सिक और धुरंधर 2 के क्लैश को लेकर आखिरकार खुलकर बात की है।

धुरंधर 2 वर्सेज टॉक्सिक (फोटो क्रेडिट- एक्स)

धुरंधर 2 वर्सेज टॉक्सिक (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. धुरंधर 2 के साथ रिलीज होनी थी टॉक्सिक

  2. क्लैश को लेकर बोले रॉकी भाई

  3. जल्द रिलीज होगी यश की टॉक्सिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता यश (Yash) का नाम इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन दिनों वह अपनी इस मोस्ट अवेटेड मूवी के प्रमोशन में भी लगे हुए हैं। इस बीच एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान यश से टॉक्सिक और धुरंधर 2 क्लैश को लेकर सवाल पूछा गया। 

जिस पर साउथ फिल्म सुपरस्टार ने डंके की चोट पर जवाब दिया और बताया कि डरने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। ऐसे में आइए जानते हैं कि टॉक्सिक (Toxic) स्टार यश ने इस मामले पर और क्या-क्या कहा है।

टॉक्सिक वर्सेज धुरंधर 2 क्लैश पर बोले यश

हाल ही में अभिनेता यश ने एक न्यूज चैनल को लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उनसे धुरंधर द रिवेंज और टॉक्सिक के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर सवाल पूछा गया, जब यश की फिल्म की रिलीज को पोस्टपॉन करना पड़ा। इस मामले पर पहली बार यश ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है-

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ नहीं है Ramayana का बजट! Yash ने बताई पूरी सच्चाई, बोले- ये गलतफहमी है

yash dhurandhar 2 (1)

बहुत लोगों ने मुझसे बोला था कि डर गया, इस वजह से मैंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल दी। लेकिन ऐसा नहीं था, जब तक मैं किसी प्रोडक्ट को लेकर एक दम संतुष्ट नहीं होता हूं, तब उसको पेश नहीं करता हूं। रही बात क्लैश की तो मेरी फिल्म की रिलीज डेट 8 महीने पहले अनाउंस हो गई थी और क्लैश के लिए मैं नहीं गया था।

yash dhurandhar 2

डरने का कोई सवाल नहीं है, क्योंकि मेरे पास खोने को कुछ है नहीं, जो मैं घबराऊंगा। आज जो भी है, वो प्लस में हैं और 100-200 करोड़ के घाटे से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैंने वहां से शुरू किया है, जब मेरे पास कुछ भी नहीं था, तो मेरे लिए ये सब मैटर नहीं करता है। 

मालूम हो कि पहले यश की टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने थी, लेकिन उसी दिन रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 को रिलीज किया गया था और बाद में टॉक्सिक को आगे बढ़ा दिया गया था। 

अब इस दिन रिलीज होगी टॉक्सिक

हाल ही में यश स्टारर टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे देखकर फैंस की एक्साइमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। गौर करें टॉक्सिक की रिलीज डेट के बारे में तो ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'बच्चे घर पर रहें...' Toxic की रिलीज से पहले यश ने दी चेतावनी, बताया किसके लिए है फिल्म?