विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बच्चे घर पर रहें...' Toxic की रिलीज से पहले यश ने दी चेतावनी, बताया किसके लिए है फिल्म?

Updated: Sun, 16 Aug 2026 01:50 PM (IST)

रॉकिंग स्टार यश (Yash) ने ‘टॉक्सिक’ पर कहा, 'यह बड़ों के लिए एक फेयरी टेल है… हमने इसे बच्चों के लिए नहीं बनाया है'।

यश ने 'टॉक्सिक' के लिए दी चेतावनी

यश ने 'टॉक्सिक' के लिए दी चेतावनी 

HighLights

  1. यश ने 'टॉक्सिक' के लिए दी चेतावनी 

  2. एक्टर ने बताया बच्चों के लिए नहीं है फिल्म

  3.  26 अगस्त को रिलीज होगी 'टॉक्सिक' 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉकिंग स्टार यश ने अपनी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर खुलकर बात की और बताया कि दर्शकों को इस फिल्म से क्या उम्मीद रखनी चाहिए। यश के मुताबिक, यह फिल्म सिर्फ एक पारंपरिक कहानी नहीं है, बल्कि इंसानी फितरत के उन गहरे और असहज पहलुओं को भी सामने लाती है, जिन्हें आमतौर पर कहानियों में ज्यादा नहीं दिखाया जाता।

यश (Yash) ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि उनके किरदार की हर परत को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना बेहद जरूरी था। उन्होंने कहा, 'कहानी जहां भी पहुंचेगी, इस किरदार की हर परत तक जाना जरूरी है। और मेरे लिए ऐसी कहानी को सबसे प्रामाणिक तरीके से बताया जाना चाहिए। यह एक इंसान के तौर पर मेरे दायरे से भी आगे की बात है'।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ नहीं है Ramayana का बजट! Yash ने बताई पूरी सच्चाई, बोले- ये गलतफहमी है

बच्चों के लिए नहीं है 'टॉक्सिक'

यश ने फिल्म की टैगलाइन ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (A Fairy Tale For Grown Ups) पर भी बात की और बताया कि यह टैगलाइन ही दर्शकों को फिल्म के अंदाज और कहानी का एक साफ संकेत देती है। उन्होंने कहा, 'जब से मैंने इसका टाइटल रखा है, तभी उसके नीचे टैगलाइन भी रखी है। यह बड़ों के लिए एक फेयरी टेल है'।

toxic (8)

फिल्म के दर्शकों को लेकर यश ने बिल्कुल साफ कर दिया कि टॉक्सिक बच्चों के मनोरंजन के लिए नहीं बनाई गई है। उन्होंने कहा, 'बच्चों को यह फिल्म नहीं देखनी है। यह फिल्म बच्चों के लिए नहीं बनाई गई है। सारे बच्चे घर पर ही रहें। यह बिल्कुल साफ है। हमने इसे बच्चों के लिए नहीं बनाया है'।

यश के लिए टॉक्सिक एक जटिल और कई परतों वाली कहानी है, जिसे दर्शक अपने नजरिए से समझ और महसूस कर सकते हैं। फिल्म के किरदारों और उनकी दुनिया को देखने का अनुभव हर दर्शक के लिए अलग हो सकता है।

yash (2)

टॉक्सिक के बारे में

टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale For Grown Ups) दुनियाभर में 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani), तारा सुतारिया (Tara Sutaria), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), नयनतारा भी अहम किरादारों में हैं।

यह भी पढ़ें- 16 साल से शाह रुख खान संग चल रही अनबन पर Sunny Deol ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं ऐसा इंसान...