4000 करोड़ नहीं है Ramayana का बजट! Yash ने बताई पूरी सच्चाई, बोले- ये गलतफहमी है
बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म Ramayana के 4000 करोड़ के बजट को लेकर अभिनेता यश ने पूरी सच्चाई बताई है।
-1786856092819_m.webp)
रामायण का बजट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
मेगा बजट को लेकर चर्चा में रामायण
यश ने बताया कैसे खर्च हुआ पैसा
इस तरह से फिक्स हुआ है बजट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण (Ramayana) का नाम सिनेमा जगत में काफी छाया हुआ है। इसका बड़ा कारण फिल्म का 4000 करोड़ का मेगा बजट है। अब इस मामले को लेकर रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता यश ने फिल्म की लागत को लेकर पूरी सच्चाई बताई है।
साउथ सुपरस्टार ने बताया है कि रामायण का पार्ट-1 का बजट 4000 करोड़ नहीं है। इसके साथ ही यश (Yash) ने भी बताया है कि मेकर्स ने किस तरह से रामायण को एक मेगा बजट फिल्म बनाया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है-
रामायण के बजट पर बोले यश
हाल ही में केजीएफ सुपरस्टार यश ने एक निजी टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म रामयाण के 4 हजार करोड़ के बजट पर भी चर्चा की है और बताया है कि पहले पार्ट के लिए मेकर्स ने इतना पैसा नहीं बहाया है।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana के VFX की आलोचना पर Ranbir Kapoor का करारा जवाब, कहा- 'जिन्हें CGI पता भी नहीं, वो भी...'
-1786856968154.webp)
बतौर यश- ये गलतफहमी है कि हमारी फिल्म रामायण पार्ट-1 का बजट 4000 करोड़ है। हमारे पार्टनर (नमित मल्होत्रा) ने फिल्म के दोनों भागों को मिलाकर इतनी लागत बताई है। जिसमें रिलीज और प्रमोशन का खर्च भी शामिल है। यह हॉलीवुड जैसा ही एक पैटर्न है।

हॉलीवुड का का हिसाब-किताब ऐसा ही होता है। वे फिल्म के बजट के बराबर या कभी-कभी उससे भी ज्यादा पैसा प्रमोशन पर खर्च करते हैं, क्योंकि फिल्म ग्लोबल होती है और कमाई भी ग्लोबल ही आंकी जाती है।
इस तरह से यश ने रामायण के 4000 करोड़ के मामले को क्लियर किया है। मालूम हो कि रामायण पार्ट-1 में रावण के किरदार को लेकर यश काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं और फैंस उन्हें इस कैरेक्टर में बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।
कब रिलीज होगी रामायण
बात की जाए माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण पार्ट-1 की रिलीज के बारे में तो ये फिल्म इस साल दीवाली के शुभ अवसर पर 8 नवंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। जबकि, विदेशों में रामायण 6 नवंबर को दस्तक देगी। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, अरुण गोविल और साई पल्लवी जैसे कई कलाकार मौजूद हैं।

