'प्यार मोहब्बत खत्म...', Govinda के साथ Karisma Kapoor ने क्यों फिल्में करना कर दिया था बंद? को-स्टार का खुलासा
करिश्मा कपूर के गोविंदा के साथ काम न करने को लेकर उनकी को-स्टार ने बात की है। साथ ही कहा है कि एक्ट्रेस में काफी एटीट्यूड था। ...और पढ़ें

करिश्मा कपूर और गोविंदा के काम न करने पर बोलीं को-स्टार। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा और करिश्मा कपूर कभी फिल्मी दुनिया की हिट जोड़ियों में गिने जाते थे। इसी दौरान उनका नाम भी जुड़ा। फिर एक दिन उनकी साथ में फिल्में आनी बंद हो गईं। अब सालों बाद करिश्मा और गोविंदा की को-स्टार रह चुकीं एक्ट्रेस ने उनके साथ में काम न करने पर बात की है।
यह को-स्टार हैं शगुफ्ता अली (Shagufta Ali) जिन्होंने करिश्मा कपूर और गोविंदा के साथ फिल्म हीरो नंबर 1 में काम किया था। सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि करिश्मा ने गोविंदा संग काम करना क्यों बंद कर दिया, तब उन्होंने रिएक्शन दिया।
क्यों गोविंदा संग फिल्में नहीं करती थीं करिश्मा?
शगुफ्ता अली ने बताया कि करिश्मा मेहनती और टैलेंटेड तो थीं, लेकिन उनमें बहुत एटीट्यूड था। उन्होंने कहा कि शायद करिश्मा की गोविंदा संग काम करने की दिलचस्पी खत्म हो गई होगी। उन्होंने कहा-
दिलचस्पी खत्म हो गया होगा। प्यार मोहब्बत खत्म हो गया होगा। हीरोइंस के मूड का भी क्या भरोसा है। और बहुत ज्यादा एंबीशियस होना भी अच्छा नहीं है। करिश्मा ओवर-एंबीशियस थीं। वह बहुत मेहनती थीं, लेकिन एटीट्यूड भी बहुत ज्यादा था।
खबरें और भी
सेट पर सही नहीं था करिश्मा का बर्ताव?
शगुफ्ता अली ने आगे कहा, "सेट पर आपका रवैया और आपके बर्ताव से भी फर्क पड़ता है। अगर कोई आपका को-एक्टर है, तो तालमेल होना जरूरी है। चाहे आप साथ में कोई सीन कर रहे हों या इंटरव्यू दे रहे हों, दोनों को बोलने का बराबर मौका मिलना चाहिए। इससे हमारी परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है।
अगर मैं आपको क्यू (cues) देने के लिए सेट पर मौजूद हूं तो आपको भी मेरे लिए वहां होना चाहिए। या फिर न भी हों, तो भी मैं बिना क्यू के सीन कर सकती हूं। इसी तरह मैं 40 सालों से इस इंडस्ट्री में टिकी हुई हूं।"