Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दिल तो पागल है' फिल्म को लेकर Karisma Kapoor ने खोला बड़ा राज, बोलीं- माधुरी का कोई सामना नहीं...

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 07:59 PM (IST)

    अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने हाल ही में फिल्म दिल तो पागल है को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ...और पढ़ें

    करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. करिश्मा कपूर ने दिया ये बड़ा बयान

    2. दिल को पागल की कास्टिंग पर किया रिएक्ट

    3. 29 साल पहले रिलीज हुई थी कल्ट फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 29 साल पहले फिल्म दिल तो पागल है को रिलीज किया गया था, जिसमें करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित और शाह रुख खान ने अहम भूमिकाओं को अदा किया था। 

    अब इस मूवी को लेकर करिश्मा ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि कई अभिनेत्रियों ने माधुरी की वजह से इस मूवी में सेकेंड लीड रोल ठुकरा दिया था।

    करिश्मा कपूर का बड़ा बयान

    हाल ही में करिश्मा कपूर ने इंडिया टुडे को लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है और इस दौरान उन्होंने दिल तो पागल है फिल्म की कास्टिंग को लेकर खुलकर बात की है और बताया है-

    यह भी पढ़ें- 'दिखावा कर रही थीं,' Karisma Kapoor को लेकर माधुरी दीक्षित ने खोला राज, डांस पर उठे थे सवाल

    dil toh pagal hai

    इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां ऐसी थीं, जो माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन पर डांस करने से डर रहीं थी, क्योंकि माधुरी अपने शानदार डांस के लिए जानी जाती थीं और फिल्म में उनके साथ डांस फेस ऑफ होना था। जब दिल तो पागल है बन रही थी, तो कोई भी एक्ट्रेस माधुरी के अपोजिट रोल करने से साफ मना कर दिया था। कोई भी उनके साथ डांस नहीं करना चाहता था और न ही डांस के मामले में उनसे मुकाबला करना चाहता था।

    dil toh pagal hai (1)

    इस इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने आगे फिल्म दिल तो पागल में अपने किरदार निशा को लेकर चर्चा करते हुए कहा है- मुझे लगता है कि निशा के किरदार के साथ सिनेमा बदल गया। वह एक हीरोइन थी, लेकिन आम हीरोइन जैसी नहीं। वह ऐसी लड़की थी जिससे हीरो प्यार नहीं करता था।

    वह उसे रिजेक्ट कर रहा था, और दर्शक असल में उसका दर्द देख सकते थे। मुझे यह बहुत अलग और बहुत चुनौतीपूर्ण लगा। आज भी इसके बारे में सोचकर मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, क्योंकि आम तौर पर हीरो को हीरोइन से प्यार होता है। यहां एक लड़की थी जो सोच रही थी कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है।

    ब्राउन को लेकर चर्चा में करिश्मा

    हाल ही में करिश्मा कपूर ने क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ब्राउन के जरिए ओटीटी पर कमबैक किया है। इस सीरीज में करिश्मा लेडी पुलिस इंस्पेक्टर रीता ब्राउन का किरदार अदा किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर करिश्मा की ये लेटेस्ट सीरीज मस्ट वॉच बनी हुई है। ब्राउन में करिश्मा की बेहतरीन अदाकारी की भी प्रशंसा की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Madhuri Dixit के खौफ में थीं ये 6 बड़ी हीरोइनें, फिल्म में काम करने से किया था इनकार; इस हसीना ने दी थी तगड़ी टक्कर