Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर छा गई Karisma Kapoor की 7 एपिसोड वाली सीरीज 'ब्राउन', IMDb से मिली है 9.3 की धांसू रेटिंग

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 08:46 PM (IST)

    करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ब्राउन (Brown) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर राज कर रही है। इस सीरीज को IMDb से धांसू रेटिंग मिली है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर गर्दा उड़ा रही करिश्मा कपूर की सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर गर्दा उड़ा रही करिश्मा कपूर की सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दो साल बाद करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ओटीटी की दुनिया में लौटीं लेकिन वेब सीरीज लेकर। इस बार मेन लीड में करिश्मा थीं और नई कहानी के साथ ओटीटी पर धमाल मचा दिया। 24 घंटे के अंदर ही करिश्मा की सीरीज ओटीटी पर छा गई है।

    करिश्मा कपूर की नई वेब सीरीज ब्राउन (Brown) है। रोमांटिक और ग्लैमरस रोल्स में नजर आने वालीं करिश्मा ने अपने करियर में पहली बार क्राइम थ्रिलर में ब्राउन जैसा किरदार निभाया हो। इस सीरीज में एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की जा रही है।

    क्या है ब्राउन सीरीज की कहानी?

    7 एपिसोड की सीरीज ब्राउन में करिश्मा कपूर पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं। सीरीज की कहानी रीटा ब्राउन (करिश्मा कपूर) की है जो शराब की लत से जूझ रही एक बदनाम डिटेक्टिव हैं और महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक सीरियल किलर की जांच कर रही हैं। अभीक बरुआ के नॉवेल 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित यह सात एपिसोड की नॉयर सीरीज मर्डर मिस्ट्री के साथ-साथ मुख्य किरदार के दुख, ट्रॉमा और खुद को सुधारने की यात्रा को भी दिखाती है।

    Brown

    यह भी पढ़ें- OTT पर 8 एपिसोड की थ्रिलर का धमाका, 7.5 IMDb रेटिंग वाली सीरीज ने रिलीज होते ही Netflix पर उड़ाया गर्दा

    किस ओटीटी पर है ब्राउन?

    अभिनय देव के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ब्राउन में करिश्मा कपूर के अलावा जिशु सेनगुप्ता, अर्जुन सिन्हा, सोनी राजदान जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सलमान खान की सौतेली मां और एक्ट्रेस हेलेन (Helen) भी हैं। यह सीरीज 5 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Brown On Zee5) पर स्ट्रीम हो रही है। यह आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है।

    खबरें और भी

    सीरीज को मिली धांसू रेटिंग

    करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ब्राउन साल की सबसे टॉप रेटेड साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर बन गई है। इस सीरीज को IMDb की तरफ से 9.3 रेटिंग मिली है। इसका ऐलान करते हुए जी5 ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "डार्क। जबरदस्त। बेमिसाल। ब्राउन ने फैन्स और क्रिटिक्स को दीवाना बना दिया है और इसकी रेटिंग्स खुद ही सब कुछ बयां कर रही हैं।"

    यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही छाई 6 एपिसोड की Mystery Thriller, टॉप ट्रेंडिंग में OTT सीरीज का दबदबा