विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shweta Tiwari Photos: स्लीवलेस ब्लाउज में श्वेता तिवारी बनी कयामत, 45 की उम्र में हॉटनेस देख दीवाने हुए फैंस

Published: Tue, 09 Jun 2026 09:27 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के हाल ही में हॉट लुक वाले लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

श्वेता तिवारी की फोटोज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

श्वेता तिवारी की फोटोज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. सामने आईं श्वेता तिवारी की फोटोज

  2. इंटरटेन पर हो रही हैं जमकर वायरल

  3. 45 की उम्र में श्वेता ने लूटी महफिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी धाक जमाने वाली अभिनेत्रियों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें श्वेता तिवारी का नाम भी शामिल होता। टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की प्रेरणा बनकर फैंस के दिलों को जीतने वाली श्वेता मौजूदा समय में अपनी लेटेस्ट फोटोज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

जिन्हें उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी स्लीवलेस ब्लाउज में अपनी हॉटनेस का (Shweta Tiwari Hot Look) जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं। आइए एक नजर उनकी इन फोटो पर डालते हैं- 

सामने आईं श्वेता तिवारी की फोटोज

सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी रहती है, जिसकी वजह से सिनेमाई गलियारे में श्वेता का नाम लाइटलाइट बटोरता रहता है। कुछ ऐसा ही कमाल एक बार फिर से श्वेता तिवारी ने करके दिखाया है। 

यह भी पढ़ें- मोदी-मेलोनी की Melody केमिस्ट्री पर श्वेता तिवारी ने मारा चौका! वायरल हुआ टीवी की 'प्रेरणा' का रिएक्शन

shweta.tiwari_1777810313_3888875685569965192_1343411903

दरअसल हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अनसीन तस्वीरों को शेयर किया है, जिनमें वह ब्लैक कलर के स्लीवलेस ब्लाउज और गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस लुक में श्वेता का लुक हद से ज्यादा ब्यूटीफुल और हॉट लग रहा है। 

shweta.tiwari_1777810313_3888875672542493362_1343411903

इन तस्वीरों के जरिए श्वेता तिवारी ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि 45 साल की उम्र में भी उनकी हॉटनेस का कोई मुकाबला नहीं हैं और इस मामले में वह बी टाउन की अच्छी-अच्छी एक्ट्रेसेज को मात देती हैं। 

shweta.tiwari_1777810313_3888875741832376110_1343411903

आलम ये है कि अब श्वेता तिवारी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को जमकर लाइक्स और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। कई यूजर्स श्वेता के इस लुक को देखक उन्हें गोल्डन ब्यूटी करार कर रहे हैं। 

इस मूवी में नजर आएंगी श्वेता तिवारी

छोटे पर्दे पर नाम कमाने के बाद अब श्वेता तिवारी बतौर एक्ट्रेस ओटीटी और सिल्वर स्क्रीन पर अपना दबदबा बनाने के लिए तैयार हैं। बीते समय से श्वेता ने इंडियन पुलिस फोर्स जैसे कई वेब सीरीज के जरिए वाहवाही बटोरी है। गौर करें उनकी अपकमिंग मूवी की तरफ तो उसका नाम वन (Vvan) है, जिसे इसी साल अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- 45 की उम्र में सुपर फिट 'मॉम' बनीं Shweta Tiwari, जिम लुक से हिला डाला इंटरनेट