गर्लफ्रेंड की झील सी आंखें, ब्वॉयफ्रेंड की मीठी बातें... 31 सालों से दिल को सुकून दे रहा Alka-Kumar Sanu का गीत
कुमार सानू और अलका याग्निक ने 31 साल पहले एक फ्लॉप फिल्म के लिए एक सुपरहिट गाना गाया था जो आज भी कल्ट क्लासिक रोमांटिक सॉन्ग बना हुआ है।

90s में सुपरहिट हुआ था ये रोमांटिक गाना। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
HighLights
90s का सबसे पॉपुलर रोमांटिक गीत
बप्पी लहरी ने बनाया था हिट गाना
सुपरफ्लॉप फिल्म में गाना बन गया था कल्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कभी-कभी फिल्में बुरी तरह पिट जाती हैं, लेकिन उनके गाने लोगों के दिलों में बस जाते हैं। 31 साल पहले भी ऐसा ही हुआ था।
90s के दौर में एक फिल्म बनी जिसे भले ही बॉक्स ऑफिस पर असफलता मिली, लेकिन इसका एक गाना इतना हिट हुआ कि आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं। यह गीत गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच गहरे प्रेम को दर्शाते हैं।
प्रेमी-प्रेमिका की तारीफ में है गाना
ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड की झील सी आंखें और सुंदरता की तारीफ करता है, वहीं, गर्लफ्रेंड अपने ब्वॉयफ्रेंड की मीठी बातों की तारीफ करती है। फिल्म का गाना इसलिए और भी खूबसूरत बन गया था, क्योंकि इसे उस वक्त के टॉप सिंगर्स अलका याग्निक और कुमार सानू ने अपनी आवाज दी थी।
31 साल पहले बना था गाना
यह गीत फिल्म 'हम सब चोर हैं' (Hum Sub Chor Hain) से है। 1995 में रिलीज हुई अंबरीश संगल निर्देशित फिल्म में कमल सदाना, रितु शिवपुरी, जीतेंद्र और धर्मेंद्र ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन एक गीत आज भी म्यूजिक लवर्स के दिलों को सुकून पहुंचा रहा है।

बप्पी लहरी ने बनाई थी गाने की धुन
यह गीत 'सांवली सलोनी तेरी झील सी आंखें' (Saawli Saloni Teri Jheel Si Aankhen Song) है। इस रोमांटिक सॉन्ग को कमल सदाना और रितु शिवपुरी पर फिल्माया गया था। इस गीत को बप्पी लहरी ने तैयार किया था। उन्होंने गाने की खूबसूरत धुन बनाई और इसके बोल नवाब आरजू (Nawab Arzoo) ने लिखे थे।
बप्पी और नवाब के इस खूबसूरत गाने को अमर बनाने का काम अलका याग्निक (Alka Yagnik) और कुमार सानू (Kumar Sanu) ने किया।
अलका-कुमार सानू की आवाज में बना कल्ट
अलका और कुमार सानू ने इसे इतनी खूबसूरती से गाया था कि 31 साल बाद भी यह म्यूजिक लवर्स के दिलों में बसता है। इस गीत के जरिए प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे की तारीफ और अपना प्यार जाहिर करते हैं।
