Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम की 'जय-जयकार', रावण का अहंकार, Ramayana के ट्रेलर पर आया जनता का फैसला

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:24 AM (IST)

    निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के ट्रेलर को लेकर एक्स पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। ...और पढ़ें

    रामायण फिल्म का ट्रेलर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    रामायण फिल्म का ट्रेलर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. रामायण का ट्रेलर हुआ रिलीज

    2. ऑडियंस का आया फैसला

    3. सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में हर तरफ फिल्म रामायण (Ramayana) के ट्रेलर की चर्चा हो रही है। निर्देशक नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की इस माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण पार्ट-1 के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तरफ से अलग-अलग रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं। 

    ऐसे में आइए जानते हैं कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की इस आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर लोगों को कैसा लगा है। 

    रामायण के ट्रेलर पर जनता का फैसला

    30 जुलाई आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजे के आस-पास रामायण का ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया है। तब से लेकर अब तक इसको लेकर सुर्खियां तेज हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रामायण के ट्रेलर को लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं-

    यह भी पढ़ें- कौन है Ramayana की 'मंथरा'? ट्रेलर में दिखी पहली झलक, 28 सालों से सिनेमा में है एक्टिव

    एक यूजर ने लिखा है- रामायण फिल्म में रावण के रोल के लिए यश को कास्ट करना सबसे अच्छी बात साबित हो सकती है। वह सच में बहुत खतरनाक दिखते हैं।

    दूसरे यूजर ने लिखा है- मुझे रामायण का ट्रेलर बहुत पसंद आया। और भगवान राम और रावण के रोल में रणबीर कपूर और यश भी बहुत अच्छे लगे।

    इसके अलावा एक तबका ऐसा भी है, जो एक्स पर रामायण के 4000 करोड़ के बजट को लेकर सवाल उठा रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो फिलहाल रामायण के ट्रेलर को एक्स पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है।

    yash

    माना जा रहा है कि ये फिल्म सही मायनों में दर्शकों का दिल जीत लेगी। खासतौर पर यश को लेकर जबरदस्त हाइप नजर आ रहा है।

    कब रिलीज होगी रामायण 

    रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म को आने वाली दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा। रामायण का निर्माण दो भागों में किया गया है, मूवी का अगला भाग रामायण पार्ट-2 अगले साल दीवाली पर आएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ramayana के ट्रेलर में नहीं मिली 'हनुमान' को जगह, सोशल मीडिया पर Sunny Deol को लेकर छिड़ी बहस