Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana के ट्रेलर रिलीज के बाद Adipurush पर फिर शुरू हुई बहस, लोग बोले- 'ये सिनेमाघरों में आ भी कैसे गई?'

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 10:03 AM (IST)

    Ramayana Trailer OUT: पौराणिक फिल्म रामायण के ट्रेलर के बीच प्रभास की आदिपुरुष सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। जानिए वजह... ...और पढ़ें

    रामायण के ट्रेलर के बीच आदिपुरुष कर रही ट्रेंड। फोटो क्रेडिट- एक्स

    रामायण के ट्रेलर के बीच आदिपुरुष कर रही ट्रेंड। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण (Ramayana) का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। 4 मिनट के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। हर कोई इसे पसंद कर रहा है। मगर रामायण के बीच चर्चा आदिपुरुष (Adipurush) की भी हो रही है।

    तीन साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई आदिपुरुष, रामायण से प्रेरित पौराणिक फिल्म है जिसे नए वर्जन में भगवान राम की कथा बताई गई थी। फिल्म के डायलॉग्स, सीन्स और कलाकारों की परफॉर्मेंस के चलते आदिपुरुष को आलोचना झेलनी पड़ी। अब रामायण के ट्रेलर के बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर आदिपुरुष की चर्चा शुरू हो गई है।

    सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा आदिपुरुष

    जैसे ही रामायण का ट्रेलर आया तो लोग इसकी तुलना आदिपुरुष से करने लगे। एक यूजर ने कहा, "रामायण का टीजर देखने के बाद एक बात तो साफ है। इस कहानी को कभी भी एक ही फिल्म में समेटना नहीं चाहिए। इसके बड़े पैमाने, किरदारों और भावनाओं के साथ न्याय करने के लिए कम से कम 5 से 6 चैप्टर की जरूरत है। यहीं पर आदिपुरुष से गलती हुई। कुछ कहानियों को जल्दबाजी में नहीं दिखाया जाना चाहिए।"

     

    सैफ से ज्यादा रावण के रोल में छाए यश

    आदिपुरुष में सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई थी। उनका लुक, परफॉर्मेंस और जिस तरह से रावण के साम्राज्य को दिखाया गया था, उसे दर्शकों ने नापसंद किया था। मगर रामायण में यश के रावण लुक और जिस तरह से उनकी भूमिका को दिखाई गई है, लोग उसे पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आदिपुरुष में रावण (जोकर इमोजी), रामायण में रावण (फायर)।" 

     

    खबरें और भी

    आदिपुरुष के डायलॉग पर भड़की थी जनता

    एक यूजर ने आदिपुरुष के कंट्रोवर्शियल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "नमित (रामायण के प्रोड्यूसर) के लिए 'आदिपुरुष' एक बेहतरीन उदाहरण थी कि अपनी फिल्म को इस तरह से 'नहीं' बनाना चाहिए।"

    एक ने कहा, "आदिपुरुष में रावण (जोकर इमोजी), रामायण में रावण (खतरनाक)। लेकिन इस वीडियो के अंत तक प्रतीक्षा करें। यश का लास्ट सीन आपको हैरान कर देगा, विश्व सिनेमा ने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है।"

     

    एक यूजर ने लिखा, "यह फिल्म कैसे थिएटर्स में आ गई? अभी भी आदिपुरुष के इस सीन को भूल नहीं पा रहा हूं। इसे फाइनल एडिट में पास भी कैसे कर दिया गया?"

    Ramayan

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    रामायण पार्ट 1 इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर आएगा। रामायण का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में यश, रणबीर, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय समेत कई कलाकारों की झलक सामने आई है।

    यह भी पढ़ें- कौन है Ramayana की 'मंथरा'? ट्रेलर में दिखी पहली झलक, 28 सालों से सिनेमा में है एक्टिव

    यह भी पढ़ें- Ramayana Trailer: ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा 'जय श्री राम', रघुपति की शालीनता; रावण का रौद्र रूप देख कांप उठा संसार