कौन है Ramayana की 'मंथरा'? ट्रेलर में दिखी पहली झलक, 28 सालों से सिनेमा में है एक्टिव
फिल्म रामायण का ट्रेलर सामने आ गया है और इसमें मंथरा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री की पहली झलक भी देखने को मिली है। ...और पढ़ें

रामायण की मंथरा कौन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
रिलीज हुआ फिल्म रामायण का ट्रेलर
ये एक्ट्रेस निभा रही है मंथरा का रोल
1998 से बॉलीवुड में कर रही हैं काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की सबसे चर्चित फिल्म के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) का नाम जरूर शामिल होगा। 4000 करोड़ के मोटे बजट में बनी निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायण पार्ट-1 का ट्रेलर आज सुबह ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज कर दिया गया है।
जिसके द्वारा रामायण की कास्ट और कैरेक्टर की काफी जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही ये भी पता चला है कि कौन सी अभिनेत्री इस पौराणिक कहानी वाली फिल्म में मंथरा (Ramayana Manthara) का अहम किरदार निभाती हुई नजर आएगी। आइए जानते हैं कि वह कौन से एक्ट्रेस हैं-
ये एक्ट्रेस बनी रामायण में मंथरा
रामायण महाकाव्य पर लंबे अरसे से सिनेमा में फिल्में और टीवी सीरियल बनते आ रहे हैं। 80 के दशक में आई रामानंद सागर की रामायण में वेटरन एक्ट्रेस रहीं ललिता पवार ने मंथरा के किरदार को अपनी अपनी शानदार अदाकारी से अमर कर दिया था और 2026 की रामायण में ये काम आपको एक्ट्रेस शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha) करती हुईं नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें- Ramayana Trailer: ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा 'जय श्री राम', रघुपति की शालीनता; रावण का रौद्र रूप देख कांप उठा संसार

जी हां रामायण के ट्रेलर में शीबा को मंथरा के रोल में देखा गया है और उनकी पहली झलक देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है।

साल 1998 में आई शाह रुख खान की कल्ट मूवी दिल से... बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं शीबा चड्ढा हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार हैं।
वह नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों किस्म के किरदारों को बखूबी अदा करना जानती हैं। पिछले 28 सालों से वह ये काम बड़े शानदार तरीके से करती हुईं नजर आ रही हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि रामायण की मंथरा की भूमिका को वह किस तरह से निभाती हैं।
खबरें और भी
50 से ज्यादा फिल्में
शीबा चड्ढा के बारे में बात की जाए तो वह अब तक अपने करियर में हम दिल दे चुके सनम और गली बॉय सहित 50 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा मिर्जापुर और बकैती जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज का भी वह हिस्सा रही हैं। रामायण उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है, जिसे इस साल दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।