Ramayana के ट्रेलर में नहीं मिली 'हनुमान' को जगह, सोशल मीडिया पर Sunny Deol को लेकर छिड़ी बहस
फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, लेकिन इसमें हनुमान के रोल में सनी देओल की झलक देखने को नहीं मिली है। ...और पढ़ें
-1785380652701_m.webp)
सनी देओल रामायण में (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सामने आया फिल्म रामायण का ट्रेलर
सनी देओल रहे ट्रेलर से गायब
हनुमान का रोल निभा रहे हैं सनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और यश स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण का ट्रेलर (Ramayana Trailer) मेकर्स की तरफ से आज सुबह रिलीज कर दिया गया है। हर तरफ इस पौराणिक कहानी फिल्म की कास्ट की चर्चा हो रही है। लेकिन हैरानी वाली ये बात ये है कि एक बार फिर से सनी देओल (Sunny Deol) रामायण के ट्रेलर से गायब है।
4 मिनट 10 सेकेंड के रामायण के इस लेटेस्ट ट्रेलर में भगवान हनुमान के रोल में सनी देओल की झलक देखने को न मिलना फैंस को रास नहीं आ रहा है और अब सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बहस छिड़ गई है।
ट्रेंड हुए सनी देओल
निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायण में सनी देओल को भगवान हनुमान के रोल में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक मूवी की लगभग आधी से ज्यादा कास्ट और कैरेक्टर की जानकारी सामने आ गई है, लेकिन अभी तक सनी का कोई भी अता-पता नहीं है।
यह भी पढ़ें- Ramayana Trailer: ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा 'जय श्री राम', रघुपति की शालीनता; रावण का रौद्र रूप देख कांप उठा संसार

इस वजह से सोशल मीडिया हैंडल पर सनी देओल का नाम जमकर ट्रेंड कर रहा है। तमाम यूजर्स ये डिमांड कर रहे हैं कि सनी देओल का हनुमान लुक जल्द से जल्द रिवील किया जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- सनी देओल का हनुमान लुक भी देखने को मिल जाता तो ट्रेलर और भी मस्त लगता।
खबरें और भी

इसके अलावा कुछ यूजर्स रामायण के मेकर्स ये सवाल भी पूछ रहे हैं कि आखिर उनको इतना छुपा कर क्यों रखा जा रहा है। खैर इस बारे में अधिक जानकारी सिर्फ रामायण के निर्माता ही दे सकते हैं।
The Ramayana Trailer.
— Namit Malhotra (@malhotra_namit) July 29, 2026
This is where the EPIC BEGINS. 🏹
Namit Malhotra’s Ramayana
Directed by Nitesh Tiwari
Starring
Ranbir Kapoor as Rama
Yash as Ravana
Sai Pallavi as Sita
Sunny Deol as Hanuman
Music by Hans Zimmer & A.R. Rahman
Globally Distributed by Sony Pictures…
आपको बता दें कि रामायण को सीबीएफसी की तरफ से दो ट्रेलर का सर्टिफिकेट मिला था और इस आधार पर हो सकता है कि फिल्म के दूसरे ट्रेलर में फैंस को हनुमान के रोल में सनी देओल की झलक देखने को मिले।
सनी देओल की अगली फिल्म
रामायण पार्ट 1 से पहले अभिनेता सनी देओल की मोस्ट अवेटेड मूवी बंटवारा 1947 सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ये फिल्म कुछ दिनों बाद 14 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।