विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न पवन, न खेसारी.... निरहुआ के लिए Udit Narayan ने गाया ये हिट भोजपुरी गाना; आज भी दिलों पर चलाता है छुरियां

Published: Fri, 04 Sep 2026 08:50 PM (IST)

दो दशक पहले उदित नारायण (Udit Narayan) ने निरहुआ (Nirahua) को एक कल्ट भोजपुरी गीत दिया था जो अमर हो गया।

उदित नारायण का कल्ट भोजपुरी गीत।

उदित नारायण का कल्ट भोजपुरी गीत।

HighLights

  1. उदिय नारायण ने 18 साल पहले गाया था भोजपुरी गाना

  2. उदित नारायण के गाने पर निरहुआ ने किया था रोमांस

  3. यूट्यूब पर आज भी खूब सुना जाता है निरहुआ का भोजपुरी गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उदित नारायण (Udit Narayan) ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा को भी कल्ट गानों से नवाजा है। उनका एक गाना आज भी बहुत पॉपुलर है जिसे उन्होंने पवन सिंह (Pawan Singh) या फिर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के लिए नहीं बल्कि निरहुआ (Nirahua) के लिए गाया था।

करीब दो दशक पहले दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ के लिए उदित नारायण (Udit Narayan Bhojpuri Song) ने एक भोजपुरी गीत गाया था जिसे यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिले हैं। आज भी यह गीत जो भी सुनता है जो उसके दिल में बस जाता है।

निरहुआ पर फिल्माया गया था रोमांटिक गाना

18 साल पहले निरहुआ ने अपने करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार प्रतिज्ञा फिल्म (Pratigya Film) दी। इस फिल्म में उनके साथ पवन सिंह, पाखी हेगड़े और सोनाली जोशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे।

उदित नारायण की आवाज ने बना दिया अमर

फिल्म के साथ-साथ इसके सारे गाने भी पॉपुलर हुए थे। कुछ कल्पना पतोवरी ने गाए तो कुछ गाने पवन सिंह की आवाज में भी गूंजे। मगर इन सबमें एक गाना सबसे ज्यादा हिट रहा और वो था उदित नारायण की आवाज में गाया गया गीत 'मन के सांवरिया बन गईला' (Mann Ke Sawariya Ban Gaila)।

Nirahua Song

यूट्यूब पर मिलियंस में हैं व्यूज

उदित नारायण ने इस गीत को कल्पना के साथ मिलकर गाया था। यह गीत पाखी हेगड़े और निरहुआ पर फिल्माया गया था। यह एक रोमांटिक ट्रैक था, जिसे उस वक्त लोगों ने काफी पसंद किया था। इसे टीवी पर खूब सुना गया और उसके बाद यूट्यूब पर भी इसने धूम मचाई। यूट्यूब पर गाने पर करीब 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं।

 

आज भी सुपरहिट है भोजपुरी गीत

इस गीत के बोल बहुत ही खूबसूरत थे जो एक-दूसरे के प्रति गहरे प्यार को दर्शाते हैं। गीत के बोल विनय बिहारी (Vinay Bihari) ने लिखे थे, जबकि संगीत राजेश रजनीश का था। उस दौर में जहां उदित नारायण का बॉलीवुड में जलवा था, उन्होंने भोजपुरी आवाज में एक सदाबहार गीत गाया जो आज भी बेस्ट भोजपुरी रोमांटिक गानों में शुमार है।

यह भी पढ़ें- FM पर आज भी बजता है 50 साल पुराना कल्ट गाना, किशोर कुमार के बेटे ने दी थी आवाज; रेडियो पर था नंबर-1

यह भी पढ़ें- 21 सालों से 'जन्माष्टमी' पर खूब सुना जा रहा है ये गीत, 'कान्हा' की शरारतों पर 'बृज' की हर बाला हार जाती है दिल