विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

21 सालों से 'जन्माष्टमी' पर खूब सुना जा रहा है ये गीत, 'कान्हा' की शरारतों पर 'बृज' की हर बाला हार जाती है दिल

Published: Thu, 03 Sep 2026 07:43 PM (IST)

फिल्मी दुनिया ने श्रीकृष्ण पर कई खूबसूरत गीत दिए हैं। एक गीत इतना खूबसूरत है कि 21 सालों बाद भी हर कोई इसे गुनगुनाता रहता है।

21 सालों से कल्ट है श्रीकृष्णा का भक्ति गीत।

21 सालों से कल्ट है श्रीकृष्णा का भक्ति गीत।

HighLights

  1. श्रीकृष्णा पर बना खूबसूरत फिल्मी गीत

  2. जावेद अख्तर ने लिखे थे गाने के बोल

  3. 21 सालों से लोगों का फेवरेट है गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्णा (Shri Krishna) की लीला को कई गीतकार ने बड़ी खूबसूरती से पिरोया है। 21 साल पहले एक फिल्म आई थी जो भले ही फ्लॉप हो गई, लेकिन कृष्णा पर बना उसका गीत हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गया।

गीत के बोल श्याम सलोने कृष्णा (सांवले सुंदर कान्हा) की नटखट शरारतों को बयां करते हैं। गोपियां जो उनकी बंसी पर इस कदर मंत्रमुग्ध हो जाती हैं कि उनके पैर थिरकने लगते है। इस गीत को आज भी हर कोई गुनगुनाता है। यह बेस्ट भक्ति गीत (Bhakti Geet) में शुमार हो गया है।

जन्माष्टमी पर जरूर बजता है ये गीत

इस गीत को जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लिखा था। यह उनके करियर की सबसे यादगार और सदाबहार भक्ति गीत में से एक है जो हर जन्माष्टमी (Janmashtami) पर जरूर बजती है। जिस गीत की हम यहां बात कर रहे हैं, वो गीत है 'वो किसना है' (Woh Kisna Hai)।

q23r

फ्लॉप फिल्म का सुपरहिट गीत

यह गीत सुभाष घई की फिल्म किसना (Kisna Movie) का है। विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हुई थी, लेकिन इसका गीत 'वो किसना है' अमर हो गया। इसके एक-एक बोल, आवाज और धुन इतनी प्यारी है जो आपको श्रीकृष्णा की लीला में मंत्रमुग्ध करती है। यह गीत श्रीकृष्ण के मनमोहक रूप, भक्ति और प्रेम को क्लासिकल और मॉडर्न म्यूजिक के साथ खूबसूरत ढंग से पेश करता है।

 

तीन सिंगर्स ने मिलकर दी थी आवाज

इस गीत को जहां जावेद अख्तर ने अपने कलम से लिखा, वहीं इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) ने गाने की धुन तैयार की। इस गाने को तीन सिंगर्स ने मिलकर गाया, लेकिन मुख्य गायक सुखविंदर सिंह (Sukhvinder Singh) थे जिनकी हाई पिच और बुलंद आवाज ने सबको दीवाना बना दिया। उनके अलावा इस गाने को एस. शैलेजा और आयशा दरबार ने भी गाया था।

यह भी पढ़ें- सीधे दिल पर लगती है Kishore Kumar की नजरिया, हीरोइन बनकर भी दी चटपटे गाने को आवाज; लता दीदी से छिन गया था गीत

यह भी पढ़ें- 'प्रेमी' को चिढ़ाता है Lata Mangeshkar का ये कालजयी गीत, रफी साहब ने भी दी आवाज, फिर भी नहीं मिला क्रेडिट