विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पावर स्टार पवन सिंह का सबसे 'चौकस' गाना,हिला डाला आरा डिस्ट्रिक्ट; आज तक कोई सिंगर दोबारा नहीं बना पाया ऐसा गीत

Published: Fri, 04 Sep 2026 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2026 08:24 PM (IST)

पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का पावर स्टार कहा जाता है। उनका यह वायरल गाना आज भी शादियों और पार्टियों में खूब बजता है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह (Pawan Singh) को पवर स्टार के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज और अभिनय कौशल से खूब नाम कमाया है। एक सिंगर होने के साथ-साथ वह बहुत ही अच्छे एक्टर भी हैं।

दमदार आवाज में गा चुके हैं कई शानदार गीत

पवन सिंह के गानों में एक अलग ही एनर्जी होती है जिसकी वजह से हर कोई इस पर कमर लचकाने के लिए मजबूर हो जाता है। भोजपुरी में पवन सिंह ने अपनी शानदार आवाज में कई लोकगीत, देवी गीत (नवरात्रि स्पेशल), बोलबम और फिल्मों और एल्बम के लिए सुपरहिट गाने गाए हैं।

Pawan (1)

यूं तो पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बहुत पहले कर दी थी लेकिन उन्हें असली पहचान लॉलीपॉप लागेलू (Lollypop Lagelu) गाने से मिली। यह गाना पवन सिंह की पहचान बना और इसे देश के साथ ही दुनिया भर में जबरदस्त लोकप्रियता मिली। इस गाने ने रिलीज के बाद ही इंटरनेट पर तबाही मचा दी थी।

साल 2008 में रिलीज हुआ था गाना

हम बात कर रहे हैं पवन सिंह के सबसे पॉपुलर गाने लॉलीपॉप लागेलू की। इस गाने के लिरिक्स लिखे थे जाहिद अख्तर ने और पवन सिंह ने इसे अपनी आवज दी थी। गाना साल 2008 में रिलीज हुआ था और तब से लेकर आज तक यूपी बिहार की कोई ऐसी शादी या पार्टी नहीं होगी जहां ये गाना न चला हो। यूट्यूब पर इसे 285 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

इस गाने का संगीत विनय विनायक ने दिया है। गाने के बोल 'तू लगावेलू जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्ट्रिक्ट' बच्चों से लेकर बड़ों तक की जुबान पर रहता है। शादियों, पार्टियों और डीजे पर यह गाना आज भी सबसे ज्यादा डांस के लिए बजाया जाता है।

यह भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली ने पावर स्टार से कही दिल की बात, शादी और बच्चे का जिक्र सुनकर बदल गया माहौल

यह भी पढ़ें- पवन सिंह की तीसरी शादी पर राधे मां की भविष्यवाणी! 45 की उम्र में 'वो' कौन आएगी? पावर स्टार के रिएक्शन ने बढ़ाया सस्पेंस