'हिंदू-मुस्लिम माइंडसेट से बाहर...', Sharmila Tagore के 'वंदे मातरम' कमेट पर भड़कीं Kangana Ranaut
वंदे मातरम (Vande Mataram) को लेकर शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) के द्वारा दिए गए बयान पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रिएक्शन दिया है।

शर्मिला टैगोर के कमेंट पर भड़कीं कंगना रनौत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) ने हाल ही में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को लेकर कमेंट किया जिसके बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रिएक्शन सामने आया है।
दरअसल, शर्मिला टैगोर ने 'वंदे मातरम' की कुछ पंक्तियों पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा, "यहां पर काफी धर्म और मजहब के लोग रहते हैं जो एक भगवान में यकीन रखते है, ना कि बहुत सारे भगवान में। जो वंदे मातरम के छंद हैं, वो बहुत सारे भगवान की वंदना करते हैं।"
शर्मिला के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत
अब कंगना रनौत ने शर्मिला टैगोर के इस बयान पर गुस्सा जताया है। उन्होंने एक्ट्रेस का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, "मैं इस बात की प्रशंसा करती हूं कि शर्मिला जी ने 'वंदे मातरम' को लेकर अपनी आपत्तियां जाहिर की हैं लेकिन एक कलाकार के तौर पर मुझे हैरानी है कि कला या कविता को लेकर उनकी सोच इतनी सीमित और बनावटी कैसे हो सकती है। किसी भी कविता या गाने में शब्द रूपक (Metaphors) होते हैं।"

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "कवि या कलाकार मनचाहा असर पैदा करने के लिए तरह-तरह की कल्पनाओं और अद्भुत उपमाओं का इस्तेमाल करते हैं। 'वंदे मातरम' आजादी की लड़ाई की भावना है। बंकिम चंद्र जी देश को अपने भीतर की शक्ति को जगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आप कला की इतनी महान रचना को महज एक धार्मिक रीति-रिवाज तक कैसे सीमित कर सकती हैं?"
शर्मिला के माइंडसेट पर कंगना का कमेंट
कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में यह भी कहा, "विवेकानंद ने कहा था कि मुझे ऐसे युवाओं की जरूरत है जो लोहे से बने हों, हड्डियां स्टील की हों और नसें जिनमें वज्र दौड़ती हो, वह मौसम का पूर्वानुमान नहीं दे रहे थे, वह बस शक्ति के उदय की मांग कर रहे थे। प्लीज हिंदू मुस्लिम माइंडसेट से बाहर आएं, भले ही हम एक ईश्वर में विश्वास करते हों, डॉक्टर भी शक्ति को शक्ति कहते हैं।
चलो एक-दूसरे को अपना समझकर गले लगाएं। मुझे आप बहुत पसंद हैं और मुझे आपकी वो जोरदार झप्पी बहुत पसंद है जो आप हमेशा मुझे देते हो।।"
यह भी पढ़ें- Isha Koppikar ने खुद को बताया 'अंधभक्त', मिला कंगना रनौत का समर्थन; कहा- 'मुझे आप पर गर्व है'
यह भी पढ़ें- 'हिंदू धर्म को नहीं मानते', सबा पटौदी का खुलासा- मां शर्मिला टैगोर ने दी इस्लाम की तालीम, बोलीं- हम उलझन में...
