विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Isha Koppikar ने खुद को बताया 'अंधभक्त', मिला कंगना रनौत का समर्थन; कहा- 'मुझे आप पर गर्व है'

Published: Wed, 19 Aug 2026 12:00 PM (IST)

अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) ने खुद को 'अंधभक्त' बताया। कंगना रनौत ने उनके इस बयान का समर्थन किया और ...और पढ़ें

ईशा कोप्पिकर के 'अंधभक्त' वाले बयान पर कंगना का रिएक्शन

ईशा कोप्पिकर के 'अंधभक्त' वाले बयान पर कंगना का रिएक्शन

HighLights

  1. ईशा कोप्पिकर ने खुद को गर्व से 'अंधभक्त' घोषित किया

  2. कंगना रनौत ने ईशा के 'अंधभक्त' बयान का समर्थन किया

  3. ईशा ने स्पष्ट किया भक्ति देश के लिए, पार्टी के लिए नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर इन दिनों अपने एक वीडियो के चलते खूब सुर्खियों में हैं। दरअसल हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया और इस वीडियो के जरिए उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया है, जो उन्हें अंधभक्त कह रहे हैं। अब इस पूरे मामले में एक्ट्रेस और बीजेपी सासंद कंगना रनौत की भी एंट्री हो गई है।

ईशा के वीडियो पर कंगना का रिएक्शन

दरअसल ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar Andhbhakt Video) ने जो वीडियो जारी किया है उसके जरिए उन्होंने खुद को गर्व से अंधभक्त बताया है। ईशा ने अपने इस वीडियो के जरिए साफ किया है कि वो किसी भी राजनीतिक पार्टी या विशेष का समर्थन नहीं कर रही हैं, वह सिर्फ देश के हित में बात करती हैं और ऐसा करने पर लोगों को लगता है कि वह अंधभक्त हैं। ईशा के वीडियो पर कंगना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.57.02 AM

इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईशा का वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने कहा कि, 'अरे वाह, आपने इसे बहुत अच्छे से समझाया। जहां तक मेरी बात है, मैंने हाई स्कूल में उस शिक्षक के खिलाफ विरोध किया था जो असेंबली के दौरान बच्चों के सिर पर डंडे से मारते थे, 26/11 की हिंसा का विरोध किया, निर्भया की बर्बरता के खिलाफ विरोध किया। मेरे रास्ते में आने वाली किसी भी कमी के लिए मैंने कभी भी अपने माता-पिता को दोष नहीं दिया। इसके बजाय पूरे परिवार को उसी जीवन स्तर तक उठाया जो मैंने अपने लिए कमाया। मैं जिससे भी मिलती हूं, लगभग हर इंसान मुझे भक्त ही समझ लेता है। मुझे अपने देश और अपने लोगों से बहुत प्यार है। मुझे अपनी जिंदगी से प्यार है।'

Isha ko w

ईशा ने अपने वीडियो में क्या कहा?

आपको बता दें कि ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) ने बीते दिनों ही छात्र आंदोलन को लेकर अपने विचार साझा किए थे। साल 2019 में ईशा ने बीजेपी को ज्वॉइन किया था।

अपने वीडियो में ईशा ने बताया कि, हां, मैं एक अंधभक्त हूं। अगर अपने देश से प्यार करना और उसे तरक्की करते देखना ही भक्ति है, तो हां, मुझे भक्त, अंधभक्त होने पर गर्व है। लेकिन मेरी यह अंधी भक्ति किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि अपने देश के लिए है।' इसके आगे ईशा ने कहा कि, वो देश से सवाल कर सकती हैं। 

सरकार की नीतियों से असहमत हो सकती हैं, लेकिन इस सबके बावजूद वो अपने देश से प्यार करती हैं। वो इस देश की नागरिक हैं। ईशा ने कहा कि उन्हें उन्हें इस सबसे फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। उन्हें अपने देश पर गर्व है।

वहीं कंगना रनौत (Kangana Ranut) की बात करें तो बीते दिनों ही कंगना ने जेन-जी को लेकर जो कहा उस पर काफी विवाद हुआ था। वहीं अब ईशा के इस वीडियो पर भी लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 26/11 मुंबई अटैक के समय दोस्त के घर पर पार्टी कर रही थीं Kanagana Ranaut, टीवी चलाया तो रह गईं सन्न

यह भी पढ़ें- तापसी पन्नू ने Kanagana Ranaut की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, कहा- 'मेरे मन में उनके खिलाफ...'