Trisha Krishnan ने उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर किया पलटवार? बोलीं- ' जाओ पहले कुछ पैसा...'
उदयनिधि स्टालिन के विवाद के कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया।

तृषा कृष्णन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु़ के विपक्ष नेता उदयनिधि स्टालिन के विवादित कमेंट के बाद अब साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने उन पर पलटवार किया है। कुछ दिनों पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की पार्टी TVK की शिकायत के बाद स्टालिन को पुलिस ने उनके चेन्नई स्थित आवास से हिरासत में लिया था। अब कई दिनों की चुप्पी के बाद तृषा कृष्णन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
'इस उम्र में ड्रामा शर्मनाक है'
उदयनिधि स्टालिन की भद्दी टिप्पणी के बाद तृषा कृष्णन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा है, "इस उम्र में ड्रामा करना बहुत ही शर्मनाक बात है, जाओ और कुछ पैसे कमाकर शांति पाओ।" इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने एक आंख ऊपर चढ़ी वाला इमोजी भी शेयर किया।

इस पोस्ट को उन्होंने स्टोरीज की सीरीज के साथ शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस अपनी 98 साल की दादी का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक अन्य पोस्ट में लिखा था, "आप जो भी करते हो, वह आपके पास लौटकर जरूर आता है, तो दूसरों का अच्छा कीजिए, आपके साथ अच्छा होगा।" हालांकि, अपनी इन स्टोरीज में तृषा कृष्णन ने किसी का भी नाम नहीं मेंशन किया, पर यूजर्स उनकी इस पोस्ट को उदयनिधि से जोड़ रहे हैं।

क्या है ये पूरा मामला?
बता दें कि उदयनिधि स्टालिन ने कावेरी जल विवाद का मुद्दा छेड़ते हुए कहा था कि सीएम कावेरी वॉटर इश्यू के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन उन्हें डीएमके पर झूठे केस दायर करने की अधिक चिंता है। इस दौरान वहां बैठी जनता में से जब किसी ने तृषा का नाम लिया, तो मुस्कुरा दिए और कुछ ऐसा बोला कि लोग शोर मचाने लगे।
इस पूरे मामले पर मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस जीके इलानथिरायन ने पुलिस को यह आदेश दिया कि वह उदयनिधि स्टालिन के साथ पूछताछ खत्म होने के बाद उन्हें रिहा कर दे। पूरे मामले में कंगना रनौत ने भी तृषा कृष्णन का सपोर्ट किया था।
