विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हिंदू धर्म को नहीं मानते', सबा पटौदी का खुलासा- मां शर्मिला टैगोर ने दी इस्लाम की तालीम, बोलीं- हम उलझन में...

Published: Mon, 17 Aug 2026 09:15 AM (IST)

सबा पटौदी (Saba Pataudi) ने खुलासा किया है कि क्यों उनकी मां शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) ने उन्हें इस्लाम धर्म की ही तालीम दी।

शर्मिला टैगोर ने बच्चों को दी इस्लाम की तालीम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

शर्मिला टैगोर ने बच्चों को दी इस्लाम की तालीम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) ने मशहूर इंडियन क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) से इंटरफेथ मैरिज की थी। अब एक्ट्रेस की बेटी सबा पटौदी ने खुलासा किया है कि उनकी मां ने उन्हें सिर्फ इस्लाम की तालीम दी।

फिल्मी वर्ल्ड से दूर रहने वालीं सबा पटौदी ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आखिर क्यों उनकी मां ने उन्हें सिर्फ इस्लाम की तालीम दी। सबा ने बताया कि खुद उनकी मां शर्मिला टैगोर ने भी शादी के बाद धर्म परिवर्तन किया था।

मां शर्मिला ने दी इस्लाम की तालीम

बिग बॉलीवुड बफ के साथ बातचीत में सबा पटौदी ने कहा, "अगर मैं किसी भगवान के बारे में सोचूं, तो शायद मैं अल्लाह का नाम लूंगी। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करती। जब अम्मी और अब्बू की शादी हुई तो मेरी मां ने इस्लाम अपना लिया था और हमें भी इस्लाम के बारे में सिखाया। शायद इसलिए ताकि हम उलझन में न पड़ें और हमारी कोई मजबूत बुनियाद हो। हमारे घर में कोई मंदिर नहीं था और न ही हम हिंदू धर्म को मानते थे।"

Sharmila Tagore

भाई-बहन की इंटरफेथ मैरिज पर बोलीं सबा

सबा पटौदी के भाई सैफ अली खान और बहन सोहा अली खान ने इंटरफेथ शादियां की हैं। उनका कहना है कि आस्था को किसी पर थोपा नहीं जा सकता है। सबा ने कहा-

उन्होंने मुझे मेरी आस्था के बारे में सिखाया और इस्लाम, रमजान और ऐसी ही दूसरी चीजों की समझ दी। फिर यह हमारी मर्जी थी कि हम किसे अपनाना चाहते हैं। मैं अपनी आस्था से बहुत गहराई से जुड़ी हुई थी। मेरे भाई-बहनों ने अलग धर्म के लोगों से शादियां की हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी किसी चीज का बहुत सख्ती से पालन कर रहा है। हम क्रिसमस, दिवाली, होली, सब कुछ मनाते हुए बड़े हुए हैं।

Pataudi Family

सबा ने नहीं की है शादी

मालूम हो कि सैफ अली खान ने दो बार इंटरफेथ शादी की है। पहली शादी अमृता सिंह से की जिनसे उन्हें सारा और इब्राहिम हैं। वहीं, दूसरी शादी करीना कपूर से की है, जिनसे उन्हें दो बेटे हैं। सोहा ने एक्टर कुणाल खेमू से शादी की है जिनसे उन्हें एक बेटी है। वहीं, 50 की उम्र में सबा अभी भी कुंवारी हैं। 

यह भी पढ़ें- 'बड़ी ननद' से कैसा है Kareena Kapoor का रिश्ता? सबा पटौदी ने कहा- 'वह मेरे साथ बहुत...'

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं सोहा और सबा? 35 साल बाद दोनों बहनों ने बताई असली वजह