विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

YouTube पर छा गया Haiwaan का नया गाना, राघव चैतन्य की आवाज में हुआ वायरल; प्रीतम ने दिया है संगीत

Published: Tue, 08 Sep 2026 02:20 PM (IST)

रिलीज से ठीक पहले हैवान (Haiwaan) का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

हैवान का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज।

हैवान का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज।

HighLights

  1. 'हैवान' फिल्म का नया गाना हुआ रिलीज

  2. 24 घंटे में ही हैवान का गाना यूट्यूब पर छाया

  3. मॉन्स्टर लुक में नजर आए अक्षय कुमार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म हैवान (Haiwaan) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह फिल्म तीन दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर हैवान का गाना 7 सितंबर को रिलीज किया गया। यह फिल्म का टाइटल ट्रैक 'मैं तो नहीं हैवान' (Haiwaan Title Track Main Toh Nahin Haiwaan) है। 

हैवान का गाना हुआ वायरल

यह गाना 24 घंटे के अंदर ही यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने को यूट्यूब पर 30 लाख से ज्यादा लोगों ने सुन लिया है। गाना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस गाने में सैफ, अक्षय, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षय का मॉन्स्टर लुक लोगों को पसंद आ रहा है।

राघव चैतन्य ने दी है आवाज

इस गाने को प्रीतम ने बनाया है। वह म्यूजिक डायरेक्टर हैं और उन्होंने गाने की धुन भी तैयार की है। गाने के बोल लिखे हैं कुमार ने और इसे राघव चैतन्य ने गाया है। 2 मिनट 49 सेकंड का गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

मलयालम फिल्म की है रीमेक

बात करें फिल्म की तो हैवान प्रियदर्शन की ही फिल्म ओप्पम की हिंदी रीमेक है। मोहनलाल स्टारर ओप्पम 2016 में सुपरहिट हुई थी। अब 10 साल बाद प्रियदर्शन हिंदी में इसे बना रहे हैं जिसमें अक्षय खलनायक और सैफ हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। नेत्रहीन की भूमिका में सैफ अपनी बेटी को हैवान यानी अक्षय से बचाते हुए नजर आएंगे।

सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्म

हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी तक नहीं खुली है, लेकिन इसे CBFC से पास कर दिया गया है। फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है। साथ ही रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट तय हुई है।

यह भी पढ़ें- 'किसी कीड़े ने नहीं...' फाइनली दो महीने बाद Rajesh Sharma ने अपनी तबीयत पर दिया अपडेट, बताया कैसे पड़े थे बीमार?

यह भी पढ़ें- Haiwaan से असरानी के आखिरी शॉट का वीडियो शेयर कर भावुक हुए Akshay Kumar, कहा- 'आपके जैसा कोई नहीं...'