साइको थ्रिलर Haiwaan में सैफ अली खान का कठिन एक्शन सीक्वेंस, खुद ही फिल्माए इंटेंस सीन्स; हालत हुई खराब
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) हैवान में खुद ही फाइट सीन शूट कर रहे हैं। एक सीन के चक्कर ...और पढ़ें

एक्शन सीक्वेंस में सैफ अली खान की हालत खराब। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) आगामी फिल्म हैवान (Haiwaan) में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। वह पहली बार पर्दे पर दृष्टिहीन व्यक्ति के किरदार में हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हैवान में सैफ अली खान का मुकाबला अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से होगा।
हैवान में कठिन एक्शन सीक्वेंस है जिसे सैफ ने खुद ही फिल्माया है। इसके लिए उन्होंने कोई बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है। कुछ नया और अलग करने के लिए मेहनत दोगुनी करनी पड़ती है। ऐसा ही कुछ सैफ ने भी किया। उन्होंने फिल्म में ऐसे-ऐसे एक्शन सीन्स शूट किए हैं, जिसके चलते उन्हें रिकवर होने में दो दिन भी लग गए।
हैवान के लिए सैफ की दोगुनी मेहनत
फिल्म के निर्माता सतीश फेन ने सैफ अली खान के कठिन एक्शन सीक्वेंस के बारे में बताया है। उनके मुताबिक, भले ही फिल्म में सैफ दृष्टिहीन व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन उनका किरदार ऐसा है जिसे कॉम्बैट की जानकारी है। सैफ ने फिल्म में किरदार की बारीकियों को समझते हुए जरूरी कॉम्बैट स्किल्स को भी बखूबी शामिल किया है। उन्होंने अपने स्टंट खुद किए हैं, किसी डुप्लीकेट का प्रयोग नहीं किया है।
सैफ को करना पड़ा था दो दिन काम
फिल्म में कठिन एक्शन सीक्वेंस है, जिसे सैफ ने शानदार तरीके से किया है। सीन शारीरिक रूप से इतना चुनौतीपूर्ण था कि उन्हें रिकवर होने के लिए दो दिन आराम करना पड़ा। इस सीक्वेंस में असली टूटे हुए कांच और फर्नीचर का प्रयोग किया गया है।
View this post on Instagram
कब रिलीज हो रही है हैवान?
प्रियदर्शन निर्देशित हैवान में सैफ अली खान, अक्षय कुमार, सयामी खेर और बोमन ईरानी जैसे कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह, प्रियदर्शन की ही फिल्म ओप्पम (Oppam) की हिंदी रीमेक है जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
यह भी पढ़ें- Haiwaan Trailer: 'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर
