विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haiwaan से असरानी के आखिरी शॉट का वीडियो शेयर कर भावुक हुए Akshay Kumar, कहा- 'आपके जैसा कोई नहीं...'

Published: Fri, 04 Sep 2026 06:10 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने दिवंगत अभिनेता असरानी की याद में एक वीडियो शेयर किया है जो उनकी फिल्म हैवान का है।

हैवान है असरानी की आखिरी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

हैवान है असरानी की आखिरी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. हैवान है दिवंगत अभिनेता असरानी की आखिरी फिल्म

  2. हैवान से असरानी के आखिरी शॉट का वीडियो आया सामने

  3. फिर से कॉमेडी रोल से दर्शकों को हंसाएंगे असरानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता असरानी की आखिरी फिल्म हैवान है जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज को चंद दिन बचे हैं और अभिनेता अक्षय कुमार दिग्गज अभिनेता को याद कर भावुक हो गए हैं।

दरअसल, भूत बंगला के अलावा असरानी ने हैवान में भी अक्षय कुमार के साथ नजर आए। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले ही अभिनेता का निधन हो गया। अब अक्षय ने हैवान से असरानी के आखिरी शॉट का वीडियो शेयर किया है।

हैवान में असरानी का आखिरी शॉट

हैवान फिल्म से असरानी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें उनका सेंस ऑफ ह्यूमर हमेशा की तरह कमाल का है। फिल्म में हुसैन की भूमिका में नजर आए अभिनेता के वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को अपना दीवाना बना दिया। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कहा है कि वह उन्हें बहुत याद करते हैं।

असरानी की याद में अक्षय हुए भावुक

अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस दिग्गज कलाकार के साथ काम करने और हैवान में उनका आखिरी शॉट देखने का मौका मिला। असरानी जी, आपकी बहुत याद आती है। आपके जैसा कोई नहीं हो सकता।" अक्षय का ये वीडियो देखकर फैंस भी असरानी को याद कर रहे हैं। 

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

भूत बंगला में भी आए थे नजर

पिछले साल अक्टूबर के महीने में ही अभिनेता असरानी का निधन हो गया था। उन्होंने सिनेमा को कई कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं। निधन के बाद उन्हें अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) में देखा गया था। अब वह हैवान में हुसैन की भूमिका में नजर आएंगे। 

कब रिलीज हो रही है हैवान?

प्रियदर्शन निर्देशित हैवान में अक्षय कुमार, सैफ अली खान, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म एक साइको थ्रिलर है। यह फिल्म ओप्पम की हिंदी रीमेक है। फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें- साइको थ्रिलर Haiwaan में सैफ अली खान का कठिन एक्शन सीक्वेंस, खुद ही फिल्माए इंटेंस सीन्स; हालत हुई खराब

यह भी पढ़ें- 'Haiwaan कोई रीमेक नहीं...', Priyadarshan का इनकार, बताया- क्यों 'ओप्पम' से अलग है अक्षय-सैफ की फिल्म