'मैंने भी चीटिंग की...' Akshay Kumar के सवाल पर अमिताभ बच्चन ने दिया ऐसा जवाब, 'खिलाड़ी' ने जोड़ लिए हाथ
KBC 15 के मंच पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अमिताभ बच्चन से 'चीटिंग' से जुड़ा सवाल किया और बाद में खुद ही हाथ जोड़ लिए।

अमिताभ बच्चन ने चीटिंग पर दिया जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
केबीसी के मंच पर आए अक्षय और सैफ
अक्षय ने अमिताभ से पूछा चीटिंग का सवाल
बिग बी के जवाब के बाद अक्षय ने जोड़े हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 5' (Kaun Banega Crorepati 15) के मंच पर अक्षय कुमार ने होस्ट अमिताभ बच्चन से ऐसा सवाल कर दिया कि बाद में उन्हें खुद ही हाथ जोड़ने पड़ गए।
क्विज बेस्ड शो केबीसी (KBC) के अपकमिंग एपिसोड में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को-स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ हॉटसीट पर बैठे हुए अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इस एपिसोड में सवाल सिर्फ अमिताभ ही नहीं, बल्कि अक्षय भी पूछने वाले हैं।
केबीसी के मंच पर अक्षय की मस्ती
केबीसी के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन से अंदर की बात निकालते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के सवाल पर बिग बी ने ऐसा जवाब दिया जिसके बाद एक्टर ने अपने हाथ ही जोड़ लिए।
एग्जाम में कैसे पास होते थे अक्षय कुमार?
दरअसल, बात इम्तिहान (एग्जाम) में पास होने की आई। बिग बी ने अक्षय से कहा, "इतनी बदमाशी करते थे आप बाहर, इम्तिहान कैसे पास करते थे?" एक्टर ने स्वीकार किया कि वह चीटिंग करके पास होते थे।
'चीटिंग' पर अमिताभ बच्चन का जवाब
इसके बाद अक्षय कुमार ने बिग बी से पूछ लिया कि क्या उन्होंने कभी चीटिंग की है? तब अमिताभ बच्चन ने कहा, "सच बात तो यह है कि मैंने भी थोड़ी बहुत चीटिंग की है।" इसके बाद खिलाड़ी कुमार ने अपने हाथ जोड़ लिए और ऑडियंस से कहा कि यह गलत बात है। आप लोग ऐसे ताली मत बजाओ। प्रोमो आते ही दर्शक इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
View this post on Instagram
हैवान के प्रमोशन में बिजी खिलाड़ी
मालूम हो कि अक्षय कुमार, सैफ अली खान के साथ फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म के लिए दोनों सितारे जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए ही वे केबीसी में आए हैं।
यह भी पढ़ें- साइको थ्रिलर Haiwaan में सैफ अली खान का कठिन एक्शन सीक्वेंस, खुद ही फिल्माए इंटेंस सीन्स; हालत हुई खराब
