विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदनसीब था सिनेमा का ये नायाब सितारा, 100 फिल्में करने के बाद भी कभी नहीं बन पाया सुपरस्टार

Updated: Mon, 15 Jun 2026 12:38 PM (IST)

सिनेमा जगत का एक अभिनेता ऐसा भी रहा, जो अपने एक्टिंग करियर में 100 फिल्में करने के बावजूद सुपरस्टार नहीं बन सका।

सिनेमा को वो स्टार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

सिनेमा को वो स्टार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. सिनेमा जगत का बदनसीब सितारा

  2. 4 दशक तक इंडस्ट्री में किया काम

  3. इस एक्ट्रेस संग जुड़ा था नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री के जुड़े हुए कई ऐसे कहानी और किस्से हैं, जिनके बारे में जानने के लिए सिनेप्रेमी हमेशा उत्सुक रहते हैं। आज हम आपको सिनेमा के उस बदनसीब फिल्मी सितारे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसनने बतौर एक्टर बॉलीवुड में 4 दशक तक काम किया। 

लेकिन फिर भी कभी सुपरस्टार नहीं कहलाया गया। 100 से अधिक मूवीज करने के बाद भी उस अभिनेता को मनचाहा मुकाम नहीं मिला सका। आइए जानते हैं कि वह फिल्म स्टार कौन था। 

बदनसीब था ये फिल्म कलाकार

हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसे स्टार्स रहे, जिनका नाम काफी चर्चित रहा, लेकिन एक सुपरस्टार की हैसियत से नहीं बल्कि अन्य वजहों से। ऐसा माना जाता है कि जो एक्टर 40 साल तक फिल्म लाइन में एक्टिव रहे और 100 से अधिक फिल्मों में नजर आए तो यकीनन तौर पर उसे सुपरस्टार माना जाता है। लेकिन वेटरन एक्टर रहे विनोद मेहरा (Vinod Mehra) के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिला। 

यह भी पढ़ें- Rajesh Khanna ने मौसमी के बच्चे के 'असली बाप' पर उठाया सवाल, तो एक्ट्रेस के करारे जवाब पर सन्न रह गए थे काका!

vinod mehra

जी हां विनोद मेहरा ही वह फिल्म कलाकार थे, जिन्हें बदनसीब माना गया। 1950 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने वाले विनोद ने अपने शानदार फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा मूवीज में अहम किरदार अदा किया। कई हिट मूवीज देने के बावजूद कभी भी उन्हें एक सुपरस्टार की हैसियत से नहीं देखा गया। 

vinodmehra

जीते जी ताउम्र वह सुपरस्टार कहलाए जाने के लिए तरसते रहे। 1950 से लेकर 1990 के बीच वह एक एक्टर के तौर पर लगातार फिल्में करते रहे, लेकिन फिर भी उन्हें बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में अधिक वरीयता नहीं मिल सकी। 

इसका बड़ा कारण ये भी था कि विनोद मेहरा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते थे, जिसकी सबसे बड़ी वजह उनकी तीन-तीन शादियां और अभिनेत्रियों संग अफेयर के मामले थे। 

इस एक्ट्रेस संग था सीरियस अफेयर 

दो शादियां करने के बाद भी विनोद मेहरा सच्चे प्यार की तलाश में लगे रहे और उनका नाम अभिनेत्री रेखा के साथ काफी जुड़ा। सिनेमाई गलियारों की मानें तो विनोद और रेखा ने गुपचुप शादी भी रचा ली थी। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती।

हालांकि, ये भी माना जाता है  कि रेखा और विनोद एक सीरियस रिलेशनशिप में रहे और दूसरी पत्नी बिंदिया गोस्वामी संग विनोद की शादी टूटने की वजह भी रेखा ही थीं। 

यह भी पढ़ें- लता मंगेशकर के गाने को Kishore Kumar ने किया था अमर, 48 साल पुराना गीत है सबसे बेस्ट