Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लता मंगेशकर के गाने को Kishore Kumar ने किया था अमर, 48 साल पुराना गीत है सबसे बेस्ट

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 03:35 PM (IST)

    दिग्गज गायक किशोर कुमार ने एक बार सुरों की कोकिला लता मंगेशकर का गाना अपनी आवाज में गाया था। ...और पढ़ें

    लता मंगेशकर और किशोर कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    लता मंगेशकर और किशोर कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. दिग्गज गायक रहे थे लता मंगेशकर और किशोर कुमार

    2. दोनों ने साथ में मिलकर गाए कई शानदार गाने

    3. लता दीदी के सॉन्ग को किशोर दा ने दी थी आवाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार और लता मंगेशकर हिंदी सिनेमा के वे फनकार थे, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज में अनगिनत गाने गाए थे। यही कारण है कि आज भी इन दोनों की शानदार नगमों को श्रोता सुनना पसंद करते हैं। इस आधार पर हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जो लता दी और किशोर दा के एक ही गाने से जुड़ा है। 

    एक गाना था जिसे 48 साल पहले रिलीज किया गया था, बाद में उसी गीत को किशोर कुमार ने अपनी आवाज में गाया था और किशोर दा वाला वर्जन आज भी सुपरहिट माना जाता है। आइए जानते हैं कि यहां कौन से सॉन्ग के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

    किशोर दा ने गाया था लता दीदी का गाना

    साल 1978 में एक फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, मूवी का नाम घर था। इस फिल्म में अभिनेता विनोद मेहरा और अभिनेत्री रेखा ने अहम भूमिकाओं को अदा किया। डायरेक्टर की कमान मानिक चटर्जी के हाथों में थी। फिल्म सफल रही, लेकिन सबसे अधिक सफलता इसके गाने तेरे बिना जिया जाए ना... (Tere Bina Jiya Jaye Na)  को मिली, जिसे लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज में गाया था।

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का सबसे महान गीत है 11 मिनट लंबा, 44 साल से बना हुआ है नंबर-1

    TERE BINA JIYA JAYE NA SONG

    लता दीदी का ये रोमांटिक सॉन्ग आज भी सिनेमा जगत के बेस्ट गीतों में से एक माना जाता है। लेकिन गाने की लोकप्रियता उस वक्त दोगुनी हो, जब किशोर कुमार ने इसका मेल वर्जन गाया था। दरअसल फेसबुक पर किशोर दा के एक फैन पेज पर तेरे बिना जिया जाए ना... गाने का मेल वर्जन मौजूद है,

    खबरें और भी

    जिसे सुरों के सरताज किशोर कुमार ने अपनी जादुई आवाज में गाया था। ये सॉन्ग लता मंगेशकर वाले गाने से भी ज्यादा हिट हुआ और आज भी सुना जाता है। इस तरह से रेख और विनोद मेहरा के गाने को किशोर दा ने एक नई पहचान दिलाई।

    किशोर और लता के गाने

    बॉलीवुड के उम्दा सिंगर्स के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले किशोर कुमार और लता मंगेशकर की जोड़ी ने सिनेमा जगत के कई सुपरहिट नगमों को एक साथ गाया था, जिनमें से कुछ चुनिंदा सॉन्ग्स इस प्रकार हैं-

    • तेरे बिना जिंदगी से...

    • देखा एक ख्वाब...

    • कोरा कागज था ये मन मेरा...

    • आपकी आंखों में कुछ...

    • तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती...

    • मैं तेरे प्यार में पागल...

    इस तरह से कई सुपरहिट सॉन्ग को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने एक साथ मिलकर गाया था। 

    यह भी पढ़ें- सात समंदर पार से आया Kishore Kumar का ये जादूई गाना, 42 साल पहले बप्पी दा के संगीत ने किया था ऐसा जादू