विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vinod Mehra से बड़ी सुपरस्टार थीं बहन शारदा, देव आनंद की इस फिल्म से बनाई पहचान

Updated: Wed, 04 Feb 2026 09:24 PM (IST)

विनोद मेहरा हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि उनकी बहन शारदा मेहरा भी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रही थीं।

शारदा मेहरा और विनोद मेहरा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

शारदा मेहरा और विनोद मेहरा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. विनोद मेहरा की बहन थीं मशहूर एक्ट्रेस

  2. गुजराती सिनेमा में कमाया था खूब नाम

  3. देव आनंद के साथ इस फिल्म में आई थीं नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिनके भाई-बहनों ने भी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। लेकिन उनके बारे में बहुत कम चर्चा की जाती है। इसी आधार पर आज हम आपको अभिनेता विनोद मेहरा की बहन शारदा मेहरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर हर किसी का दिल जीता।

बहुत कम लोग उनके बारे में जानते हैं,  लेकिन कहा जाता है कि वह अपने भाई से भी बड़ी स्टार मानी जाती थीं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शारदा मेहरा का करियर कैसा रहा था और देव आनंद की कौन सी फिल्म में वह दिखाई दी थीं।

शारदा मेहरा सिनेमा का बड़ा नाम

विनोद मेहरा की बहन शारदा मेहरा के बारे में बात की जाए तो वह सिनेमा जगत का एक बड़ा नाम रही थीं। हालांकि, हिंदी सिनेमा में उनको ज्यादा मौके नहीं मिले और वह सुपरस्टार देव आनंद की एक मूवी में काम करने में सफल रहीं। इस फिल्म का नाम एक के बाद एक था (1960)।

sharda mehra

यह भी पढ़ें- Vinod Mehra थे पहले पति, घर से भागकर की दूसरी शादी; रोचक है 70s की इस एक्ट्रेस की कहानी

इस मूवी की कहानी भूख से जूझ रहे सात बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सामाजिक मुद्दों दर्शाती है।इस मूवी में अपनी कमाल की अदाकारी से शारदा ने हर किसी का दिल जीता और उनकी काफी सराहना भी हुई है। अफसोस की बात ये रही कि इसके बाद फिर कभी शारदा मेहरा किसी भी हिंदी मूवी में बतौर एक्ट्रेस नजर नहीं आईं। 

sharda mehra (1)

वह मूलरूप से गुजराती सिनेमा से ताल्लुक रखती थीं। कई सालों तक शारदा मेहरा ने गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में बतौर लेडी सुपरस्टार राज किया। माना जाता है कि शारदा ही वह अदाकारा रही हैं, जिन्होंने गुजराती फिल्मी जगत में महिलाओं के लिए अवसर के द्वार खोले थे। इस भाषायी सिनेमा के रंगमंच क्षेत्र में भी शारदा मेहरा का योगदान काफी अहम रहा था। 

भाई की तरह रोशन किया परिवार का नाम

आजाद भारत से विनोद मेहरा का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। जिस तरह से विनोद बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी जर्नी शुरू की थी, ठीक उसी तरह शारदा मेहरा ने भी अपनी शुरुआत की। कुल मिलाकर कहा जाए तो शारदा ने अपने भाई की तरह सिनेमा जगत में परिवार का नाम रोशन किया था। 

यह भी पढ़ें- Vinod Mehra के बेटे के साथ सिनेमा में हुई नाइंसाफी! 10 साल से फिल्मों में नहीं मिला लीड रोल